24.8 C
Dehradun, IN
July 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मेला अधिकारी सोनिका की सक्रिय पहल से कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, एआई तकनीक और 12 करोड़ के विकास कार्यों से सजेगा हरिद्वार

हरिद्वार कुंभ मेला 2027 में 12 करोड़ से ज्यादा के निर्माण कार्य होने हैं। जिनमें से 22 निर्माण कार्य फिलहाल धरातल पर चल रहे हैं। इस बार कुंभ मेले में मेला प्रशासन क्राउड कंट्रोल और ट्रैफिक कंट्रोल के लिए एआई तकनीक का भी इस्तेमाल करने जा रहा है।

जिसके लिए हरिद्वार स्थित मौजूद मेला कंट्रोल रूम का विस्तार करने का प्रस्ताव भी सरकार को भेजा गया है। मेला अधिकारी सोनिका बुधवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई।

जिसमें उन्होंने कुंभ मेले के लिए किए जा रहे तमाम कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही पत्रकारों के सवालों और सुझावों को भी सुना। मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ मेला 2027 भव्य हो और यहां आने वाले सभी श्रद्धालु अच्छा अनुभव लेकर जाएं इसके लिए मेला प्रशासन लगातार काम कर रहा है।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने जनपद स्तरीय सहकारिता मेले का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को किया संबोधित …

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर, उत्तराखण्ड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की …..

Uttarakhand Vidhansabha

जनपद रुद्रप्रयाग में मौसम ने अचानक बदली करवट….

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment