18.2 C
Dehradun, IN
November 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

कौशल विकास से रोजगार तक धामी सरकार का फोकस, युवाओं के लिए स्टार्टअप और स्वरोजगार के नए अवसर

युवाओं के हुनर को मिला सम्मान, धामी ने खोले रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्तेमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आईआरडीटी सभागार में आयोजित युवा कौशल महोत्सव-2026 में प्रतिभाग कर प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के युवा कौशल, मेहनत और प्रतिभा के दम पर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। चीन के शंघाई में आयोजित 48वीं वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड की सानिया जोशी और पार्थ बोहरा ने सिल्वर मेडल जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं को सम्मानित किया। सहसपुर स्किल हब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से प्रशिक्षण लेकर रोजगार हासिल करने वाले 35 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए, जबकि राजकीय आईटीआई के 32 टॉपर्स को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को केवल जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बनाना है। इसके लिए स्टार्टअप नीति, इन्क्यूबेशन सेंटर और 200 करोड़ रुपये के वेंचर फंड की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है, जबकि राज्य गठन से अब तक लगभग 55 हजार नियुक्तियां हुई हैं।धामी ने पारदर्शी भर्ती व्यवस्था और देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून को युवाओं के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही आधुनिक आईटीआई, कौशल प्रशिक्षण, खेल सुविधाओं और स्वरोजगार के अवसरों के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 100 से अधिक युवा विदेशों में सेवाएं देकर उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं।

Related posts

लंढोरा में मेले के नाम पर चल रहा अश्लील डांस

Uttarakhand Vidhansabha

देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया

Nidhi Jain

विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी का निधन, PM Modi, CM Yogi ने दी श्रद्धांजलि

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment