35.2 C
Dehradun, IN
May 17, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री धामी ने स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मेधावियों को किया सम्मानित

देहरादून में स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के 8वें दीक्षान्त समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आदरणीय J.P.Nadda जी की गरिमामयी उपस्थिति में मेडिकल छात्रों को डिग्री प्रदान करने के साथ ही मेधावी छात्रों को मेडल से पुरस्कृत किया।

आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, सशक्त और जन-केंद्रित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आयुष्मान भारत योजना आज असंख्य परिवारों के लिए सुरक्षा कवच बनकर उनके जीवन में विश्वास और संबल का संचार कर रही है।

प्रधानमंत्री जी ने बाबा केदार की पावन धरा से कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। उनके इन प्रेरणादायी शब्दों को साकार करने हेतु हम सतत प्रयासरत हैं। प्रत्येक क्षेत्र में सुनियोजित योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के समग्र, संतुलित और सतत विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  Mahendra Bhatt जी, माननीय लोकसभा सांसद Trivendra Singh Rawat जी, माननीय कैबिनेट मंत्री Dr Dhan Singh Rawat जी, माननीय विधायक  Brij Bhushan Gairola जी उपस्थित रहे।

Related posts

इजराइली सेना ने घायल फिलिस्तीनी को जीप पर बांधा, वायरल वीडियो पर आया IDF का बयान

Uttarakhand Vidhansabha

सचिव वित्त से एसोसिएशन द्वारा अपनी मांगो के संबंध में वार्ता के पश्चात् आन्दोलन वापस लिये जाने का लिया गया निर्णय

Nidhi Jain

हरियाणवी खुमार उतारा मित्र पुलिस ने….

Nidhi Jain

Leave a Comment