19.8 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं

परेड ग्राउंड, देहरादून में प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित “जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में पहुंचकर उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त कराए गए बच्चों के लिए इंटेंसिव केयर सेंटर का लोकार्पण करने के साथ ही उन्हें पाठ्य सामग्री भी वितरित की।

आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार ने विगत चार वर्षों में उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास, पर्यटन को बढ़ावा, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर राज्य को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर किया गया है।

इन चार वर्षों में हमारी सरकार ने जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। गरीब, किसान, महिलाएं और युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की गई हैं। पारदर्शिता, सुशासन और विकास के समन्वय से उत्तराखंड को एक सशक्त और विकसित राज्य बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर माननीय सांसद Naresh Bansal जी, माननीय कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal जी, Ganesh Joshi जी, Khajan Dass जी, Ram Singh Kaira जी, Pradeep Batra जी, माननीय विधायक Umesh Sharma Kau जी, Munna Singh Chauhan जी, Sahdev Singh Pundir जी, Savita Harbans Kapoor जी, बृजभूषण गैरोला जी, Vinod Chamoli जी, मेयर Saurabh Thapliyal जी उपस्थित रहे।

Related posts

नैनीताल में तिब्बती समुदाय ने मनाया लोसर, विश्व शांति की कामना के साथ तीन दिवसीय उत्सव संपन्न

Nidhi Jain

जसपुर विधायक ने भाजपा नेता पर लगाया फ़ायरिंग कर पालिका की भूमि कब्जाने का आरोप

Uttarakhand Vidhansabha

हरिद्वार की “लेडी सिंघम” पर भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंशन और संपत्ति जांच की मांग, व्हाट्सएप चैट हुई वायरल…

Nidhi Jain

Leave a Comment