30 C
Dehradun, IN
April 2, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मसूरी में पेड़ कटान पर हाईकोर्ट सख्त, नगर पालिका को लगाई फटकार

उत्तराखंड हाईकोर्ट में मंसूरी नगर पालिका के द्वारा बिना वन विभाग की अनुमति के एमपीजी कालेज की भूमि पर सड़क निर्माण, खेल का मैदान बनाने के लिए बांज के पेड़ काटे जाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने मंसूरी नगर पालिका को झटका देते हुए वहाँ पर किसी भी तरह के पेड़ कटान पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि किसकी अनुमति से पेड़ काटे जा रहे है। कोर्ट ने नगर पालिका, राज्य सरकार और वन विभाग से 4 सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है। आपकों बता दे कि एमपीजी कालेज के छात्र संघ अध्यक्ष और पर्यावरण प्रेमी प्रवेश राणा ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि मंसूरी में कई प्राईवेट स्टेट्स हैं। जिनमे बांज सहित कई बहुमूल्य पेड़ हैं। हर साल इनकी देख रेख वहाँ पर स्थित बड़े बड़े स्कूल करते आये हैं और पेड़ लगाए जाते है। उन्ही में से एक एमपीजी कालेज भी है। जो 2 एकड़ भूमि पर फैला है। कालेज के हॉस्टल की भूमि पर नगर पालिका मंसूरी के द्वारा खेल मैदान और सड़क का निर्माण करने के लिए निविदा निकाल कर बाज के कई पेड़ काट दिये बिना वन विभाग की अनुमति के । जबकि बांज के पेड़ो की सुरक्षा के लिए 1948 का एक्ट भी है। पेड़ काटने के लिए अनुमति लेनी आवश्यक है। परंतु नगर पालिका ने किसी से कोई अनुमति नही ली गयी। इस सम्बंध में उनके द्वारा 16 मार्च को नगर पालिका मंसूरी को प्रत्यावेदन भी दिया । लेकिन पालिका ने उसको दर किनार कर दिया। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने काटे गए पेड़ो की फोटो भी कोर्ट में प्रेषित की। जिसका विरोध करते हुए पालिका की तरफ से कहा गया कि काटे गए पेड़ो की फोटो वहाँ की नही है। इसपर वन विभाग की तरफ से कहा गया कि यह फोटो वहीं की है। राज्य सरकार की तरफ से भी कहा गया कि इसके लिए पालिका ने अनुमति नही ली गयी।

Related posts

आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू को गृह, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को पंचायती राज, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने एफआरआई में रजत जयंती समारोह की तैयारियों का लिया जायजा……

Uttarakhand Vidhansabha

विकासनगर में बुलडोजर एक्शन! सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों की नींद उड़ी

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment