18.7 C
Dehradun, IN
September 29, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस को सफलता: विकासनगर अपहरण केस की मुख्य फरार महिला आरोपी गिरफ्तार

देहरादून पुलिस के ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत विकासनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फिरौती के लिए युवक के अपहरण मामले में लंबे समय से वांछित चल रही महिला आरोपी शिल्पी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पांच आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि यह महिला आरोपी घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रही थी।विकासनगर के भोजावाला में बीते 2 मार्च को शक्ति पुंडीर नाम के युवक का घर में घुसकर अपहरण किया गया था और उसे छोड़ने की एवज में एक लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को सकुशल बरामद कर पांच आरोपियों को पहले ही सलाखों के पीछे भेज दिया था।​इस संगीन अपराध में शामिल महिला आरोपी शिल्पी, जो डाकपत्थर की रहने वाली है, अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने आज मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी महिला को विकासनगर रोड स्थित समरफील्ड स्कूल के पास से दबोच लिया। पुलिस अब महिला को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Related posts

हिन्दू संगठनों ने पकड़ी मांस से भरी यूटीलीटी, थाने में जमकर हंगामा, मीट की दुकानों के लाइसेंस निरस्त करने की मांग

Uttarakhand Vidhansabha

बादलों पर बने इस मंदिर में भगवान कार्तिकेय की अस्थियों की होती है पूजा

Uttarakhand Vidhansabha

स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ. आर. राजेश कुमार को पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मान

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment