26.8 C
Dehradun, IN
July 22, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

सनातन संस्कृति के पुनरुद्धार में जुटी सरकार: मुख्यमंत्री धामी

वानप्रस्थ आश्रम, यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल) में श्री राधा गोविंद सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारम्भ कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर व्यासपीठ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रीमद्भागवत पुराण सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण ग्रन्थ है, जो भक्ति, भक्त और भगवंत के दिव्य संगम का मार्ग प्रशस्त करता है तथा मानव जीवन को धर्म, आस्था और सदाचार की ओर प्रेरित करता है।

आदरणीय प्रधानमंत्री  Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार सनातन संस्कृति के पुनरुद्धार हेतु निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं धरोहरों के पुनर्निर्माण व सौंदर्यीकरण के साथ-साथ सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी पहलें की जा रही हैं।इस पावन अवसर पर पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज जी, माननीय विधायक Renu Bisht जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर, उत्तराखण्ड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की …..

Uttarakhand Vidhansabha

कर्नाटक: चन्नागिरी में कस्टोडियल डेथ पर गुस्साई भीड़, थाने में की आगजनी-तोड़फोड़, 25 गिरफ्तार

Uttarakhand Vidhansabha

क्या बंद होगी Bigg Boss की शूटिंग? विवादित वीडियो को लेकर शिवसेना विधायक ने की पुलिस कमिश्नर से मुलाकात

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment