26.5 C
Dehradun, IN
October 27, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

सनातन संस्कृति के पुनरुद्धार में जुटी सरकार: मुख्यमंत्री धामी

वानप्रस्थ आश्रम, यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल) में श्री राधा गोविंद सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारम्भ कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर व्यासपीठ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रीमद्भागवत पुराण सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण ग्रन्थ है, जो भक्ति, भक्त और भगवंत के दिव्य संगम का मार्ग प्रशस्त करता है तथा मानव जीवन को धर्म, आस्था और सदाचार की ओर प्रेरित करता है।

आदरणीय प्रधानमंत्री  Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार सनातन संस्कृति के पुनरुद्धार हेतु निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं धरोहरों के पुनर्निर्माण व सौंदर्यीकरण के साथ-साथ सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी पहलें की जा रही हैं।इस पावन अवसर पर पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज जी, माननीय विधायक Renu Bisht जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related posts

कहीं बाढ़ तो कहीं भीषण गर्मी…मौसम की मार ने लोगों का जीना कर दिया मुहाल

Uttarakhand Vidhansabha

नानकमत्ता पुलिस द्वारा थाना नानकमत्ता व खटीमा तथा सितारगंज क्षेत्र में नशा सप्लाई करने वाले अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Uttarakhand Vidhansabha

भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री का जनसंवाद, प्रातः भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से की मुलाकात

Nidhi Jain

Leave a Comment