20.1 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

“उत्तराखण्ड के हर विकासखंड में विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव : मुख्यमंत्री”

कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की बैठक में अधिकारियों के साथ कृषि एवं उद्यान क्षेत्र की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को राज्य के प्रत्येक विकासखण्ड से एक-एक गांव का चयन कर उसे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, जलवायु और भूमि की गुणवत्ता के अनुसार उपयुक्त फलों, सब्जियों एवं अन्य कृषि उत्पादों की पहचान कर योजनाबद्ध कार्य किया जाए। किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए तीन वर्षीय विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए।साथ ही बैठक में किसानों के लिए बड़े स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम, उन्नत बीज-पौध उपलब्ध कराने, तिलहनी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने, जैविक खेती, बायोगैस संयंत्र, सौर ऊर्जा संचालित पंपों के उपयोग तथा डिजिटल माध्यमों से विपणन व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

Related posts

पीएम दौरे से पहले हाई अलर्ट: मुख्य सचिव ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

Nidhi Jain

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘विज़न–2047’ पर रखा विकसित उत्तराखंड का रोडमैप

Nidhi Jain

कई लेवल पर ‘चूक’… सिग्नल के बल्ब थे फ्यूज, कंचनजंगा ट्रेन हादसे की सामने आई सच्चाई

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment