27.3 C
Dehradun, IN
August 22, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में अब हर शनिवार होगा “पब्लिक ट्रांसपोर्ट डे”, अधिकारियों को बस-ई वाहन इस्तेमाल के निर्देश

हल्द्वानी आरटीओ गुरदेव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ईंधन संरक्षण और पर्यावरण बचाने के संदेश को अब हल्द्वानी प्रशासन जमीनी स्तर पर लागू करता नजर आ रहा है। बढ़ते वायु प्रदूषण, ईंधन की खपत और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन अपनाने की सलाह दी है हल्द्वानी प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अब प्रत्येक शनिवार को “पब्लिक ट्रांसपोर्ट डे” के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करेंगे। इसके अलावा जिन अधिकारियों के पास ई-वाहन उपलब्ध हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ई-वाहनों के इस्तेमाल के निर्देश भी दिए गए हैं प्रशासन ने अनावश्यक निजी वाहनों के उपयोग से बचने और कार पूल व्यवस्था अपनाने की अपील भी की है

प्रशासन का मानना है कि इससे ईंधन की बचत होगी, यातायात का दबाव कम होगा और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।वहीं परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्यालय स्तर पर फीडबैक भी तैयार किया जाएगा। इसमें ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूली, चालक के व्यवहार और वाहन चलाते समय मोबाइल प्रयोग जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी आरटीओ हल्द्वानी गुरदेव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन की यह पहल केवल ईंधन बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और आम जनता को सार्वजनिक परिवहन के प्रति जागरूक करना भी है उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी खुद इस पहल को अपनाएंगे तो आम लोग भी इससे प्रेरित होंगे।

Related posts

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: बंशीधर तिवारी

Nidhi Jain

ई-रिक्शा तोड़ा, ड्राइवर को बेरहमी से पीटा… रुड़की में कांवड़ियों का बवाल

Uttarakhand Vidhansabha

प्राचीन नवनिर्मित तुंगेश्वर महादेव के मन्दिर में नौ दिवसीय महा यज्ञ

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment