23.2 C
Dehradun, IN
November 19, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन को मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बलवीर रोड, देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी जी का संपूर्ण जीवन अनुशासन, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने उत्तराखण्ड के विकास एवं जनसेवा में जो योगदान दिया, उसे यह प्रदेश सदैव याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष  रितु खंडूड़ी भूषण, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व खजान दास, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, मेयर सौरभ थपलियाल, भाजपा महामंत्री ( संगठन) अजेय कुमार और महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related posts

बांग्लादेशी सांसद के शव के टुकड़े नहीं मिले तो कैसे जांच करेगी पुलिस, क्या होगा अगला कदम?

Uttarakhand Vidhansabha

अन्य राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिस अपनाएगा उत्तराखंड, परियोजनाओं की निगरानी और शिकायत निस्तारण होगा और मजबूत

Nidhi Jain

तबाही लेकर आ रहा ‘रेमल’, बंगाल में हाईअलर्ट, एयरपोर्ट बंद-सैंकड़ों ट्रेनें रद्दतबाही लेकर आ रहा ‘रेमल’, बंगाल में हाईअलर्ट, एयरपोर्ट बंद-सैंकड़ों ट्रेनें रद्द

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment