33.3 C
Dehradun, IN
July 7, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

जंगल की आग बुझाते समय फायर वॉचर की मौत, परिजनों में आक्रोश

चमोली जनपद में जंगलों में लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बद्रीनाथ वन प्रभाग के बिरही क्षेत्र में जंगल की आग बुझाने गए एक फायर वॉचर की चट्टान से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। नाराज लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों का घेराव करते हुए मृतक के परिवार को मुआवजा और पत्नी को नौकरी देने की मांग की है।जनपद में इन दिनों अलग-अलग क्षेत्रों में जंगल धधक रहे हैं। आग के कारण कई इलाकों में धुएं और धुंध का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग आग पर नियंत्रण पाने में नाकाम साबित हो रहा है।जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ वन प्रभाग की टीम देर रात बिरही क्षेत्र में जंगल की आग बुझाने पहुंची थी। इसी दौरान फायर वॉचर राजेंद्र सिंह, उम्र 43 वर्ष, निवासी पाखी-जलग्वाड़, आग बुझाने के दौरान चट्टान से गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि राजेंद्र सिंह पिछले आठ वर्षों से फायर वॉचर के रूप में कार्य कर रहे थे और वह परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण वन विभाग कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों का घेराव करते हुए परिवार को उचित मुआवजा तथा पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई।

Related posts

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कुंभ कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्ता और गति पर जोर

Nidhi Jain

उत्तराखंड में बारिश का प्रकोप, जिला प्रशासन ने जारी की अपील, शुरू किए राहत कार्य

Uttarakhand Vidhansabha

CM Helpline पर फोन करने वालों की जान खतरे में!

Nidhi Jain

Leave a Comment