19.8 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

विकेश सिंह नेगी का बड़ा खुलासा, बीकेटीसी पर चढ़ावे के पैसे से वीआईपी मेहमाननवाजी का आरोप

आरटीआई से खुलासा: केदारनाथ-बदरीनाथ के चढ़ावे से वीआईपी मेहमाननवाजी का आरोप

सामाजिक कार्यकर्ता व अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने सूचना के अधिकार से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने यात्राकाल में अनाधिकृत व्यक्तियों के आवास, भोजन और हेलीकॉप्टर टिकटों पर लाखों रुपये खर्च किए।

नेगी के अनुसार भाजपा और आरएसएस नेताओं को अतिथि दिखाकर उनके ठहरने और खाने की व्यवस्था मंदिर समिति के खर्च पर की गई। आरोप है कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पुत्री नेहा जोशी के दो दिन के आवास-भोजन पर 60 हजार रुपये खर्च हुए।

विधायक आशा नौटियाल पर 37,500 रुपये, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी पर 22 हजार रुपये, आरएसएस नेताओं प्रकाश और निरंजन पर 20 हजार रुपये, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट व अन्य कार्यकर्ताओं पर 24 हजार रुपये और बीकेटीसी अध्यक्ष के निजी सहायक अजय श्रीवास्तव पर 23 हजार रुपये खर्च किए गए।

नेगी ने आरोप लगाया कि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, बीकेटीसी अध्यक्ष और मुख्य कार्याधिकारी के अतिथियों के नाम पर भी लाखों रुपये खर्च किए गए। हेलीकॉप्टर टिकटों का भुगतान भी मंदिर कोष से किया गया।

उन्होंने प्रदेश सरकार से बीकेटीसी में भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

नेगी इससे पहले भी बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय सिंह कप्रवाण पर पत्नी को कर्मचारी दिखाकर भुगतान लेने और मंदिर कोष से 11 लाख रुपये तीर्थ पुरोहितों में बांटने का मामला उजागर कर चुके हैं।

Related posts

जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया के प्रयासों से ‘ठंडी रोड’ परियोजना को मिली रफ्तार

Nidhi Jain

पिटकुल एमडी को हाईकोर्ट द्वारा बर्खास्तगी के आदेश के बावजूद क्यों बचा रही है उत्तराखंड सरकार?

Nidhi Jain

मन छोटा करने की जरूरत नहीं… BJP के मुख्यमंत्रियों से पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment