23.2 C
Dehradun, IN
November 19, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

टीबी उन्मूलन अभियान में राज्यपाल की पहल, 13 मरीजों को पोषण किट वितरित कर दिया जनभागीदारी का संदेश

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत गोद लिए गए 13 टीबी रोगियों को मासिक पोषण किट वितरित की।

इस अवसर पर उन्होंने रोगियों से व्यक्तिगत संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा उन्हें उपचार के दौरान नियमित दवा, पौष्टिक आहार और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।राज्यपाल ने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग का दायित्व नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनसहभागिता, जागरूकता, समय पर उपचार और पौष्टिक आहार के माध्यम से ही इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस जन-अभियान से जुड़ने और टीबी मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक सक्षम नागरिक एक टीबी रोगी का निःक्षय मित्र बनकर उसके उपचार और पोषण में सहयोग करे, तो टीबी उन्मूलन के अभियान को और अधिक गति मिलेगी।

गौरतलब है कि राज्यपाल द्वारा अब तक गोद लिए गए 79 टीबी रोगी पूर्णतः स्वस्थ होकर टीबी मुक्त हो चुके हैं। इस महत्वपूर्ण पहल को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने 13 और टीबी रोगियों को गोद लिया है, जिन्हें आज मासिक पोषण किट प्रदान की गई।

इसके साथ ही राज्यपाल द्वारा निःक्षय मित्र के रूप में गोद लिए गए टीबी रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 92 हो गई है। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर सिंह, डॉ. ए.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे

Related posts

“मुख्य सचिव ने पीएम प्रगति की समीक्षा की, उत्तराखंड में ‘स्टेट प्रगति’ शुरू करने के निर्देश”

Uttarakhand Vidhansabha

पद्मभूषण सम्मान के बाद हल्द्वानी पहुंचे Bhagat Singh Koshyari का भव्य स्वागत, बोले- यह सम्मान पूरे उत्तराखंड की जनता का सम्मान

Nidhi Jain

अपनत्व और स्नेह का संगम: मुख्यमंत्री धामी ने पैतृक गांव में बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद, मातृशक्ति का दिखाया सम्मान

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment