25.2 C
Dehradun, IN
August 30, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
राज्य

होटल में बाइक लेकर घुसा युवक, मालिक को सरिये से पीटा; घटना CCTV में कैद

राजस्थान के पाली में एक होटल में कुछ बदमाशों ने घुसकर होटल मालिक की सरिये से पिटाई कर दी. साथ ही बचाने आए लोगों के साथ भी बदसलूकी की. यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फिलहाल पीड़ित ने मामले में पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और शिकायत दर्ज करा दी.वहीं, जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मामले में आगे की जांच कर रही है.

घटना पाली जिले के बाली तहसील के रानी गांव के रसराज होटल की है. पुलिस के मुताबिक, 3 से 4 आरोपी रसराज होटल के अंदर घुस गए. इस दौरान उन्होंने होटल के मालिक की सरियों से पिटाई कर दी. साथ ही मामले को शांत कराने आए लोगों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई. घटना में होटल का मालिक बुरी तरह जख्मी हो गया है. होटल मालिक का नाम ताराचंद है.

होटल में की तोड़फोड़

रसराज होटल के मालिक ताराचंद पर सरिये से वार करने के बाद मुख्य आरोपी होटल में बाइक लेकर घुस गया. आरोपी ने अपनी बाइक वहां मौजूद टेबल और कुर्सियों पर चढ़ा दी और तोड़फोड़ की.इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए. लेकिन यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

क्या बताया पीड़ित ने?

इस मामले में पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. होटल मालिक के मुताबिक,आरोपी किसी राजनीतिक पार्टी के नेता का छोटा भाई है, जो कि बदमाश प्रवृ्त्ति का है. वह आए दिन झगड़ा करता रहता है. वह अपने कुछ दोस्तों के साथ होटल नें आकर बहस करने लगा और उनके साथ मारपीट भी की. साथ ही होटल में तोड़फोड़ की. वहीं, जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है.

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी में नव निर्मित विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव का भी किया शुभारंभ

Nidhi Jain

मसूरी पहुंचीं सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा कार्यालय न होने पर जताई नाराजगी; जाम, पार्किंग और स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठाए सवाल

Nidhi Jain

केदारनाथ धाम में धूमधाम से मनाई गयी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयन्ती

Uttarakhand Vidhansabha