20.1 C
Dehradun, IN
October 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

शरीर पर जख्म के निशान, कपड़े पर खून के धब्बे… जंगल में पेड़ पर लटकी मिली बच्चे की लाश

मध्य प्रदेश के जबलपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां चरगवां थाना क्षेत्र के डभोला के पास एक 12 साल के बच्चे की पेड़ से लटकती हुई लाश मिली. बच्चे के शरीर पर चोट के निशान देखे गए हैं. कपड़े पर खून के धब्बे भी मिले हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मृतक बच्चे का नाम शिवम ठाकुर है. वह डभोला के चरगवां का रहने वाला है. पुलिस ने गांववालों से बात की है. गांववालों ने पुलिस को बताया कि शिवम की मां की मौत पहले ही हो चुकी है. शिवम के पिता शेर सिंह ने दूसरी शादी कर ली और वह दूसरी पत्नी के साथ भोपाल में रहता है. शिवम के दो भाई-बहन और हैं. शिवम दादी-दादा के पास रहता था.

पेड़ पर फंदे पर लटकी मिली लाश

चरगवां थाना के जांच अधिकारी प्रदीप पटेल का कहना है कि गांव का एक युवक मवेशी चराने के लिए जंगल की ओर गया था. तभी उसने देखा कि कोई पेड़ में फंदा लगाकर लटका हुआ है. युवक ने तत्काल घरवालों को जानकारी दी. घरवालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. अधिकारी ने बताया कि शिवम ने जिस रस्सी से फांसी लगाई है, उस रस्सी से घर के मवेशियों को बांधा जाता था.

घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

कपड़े पर खून के धब्बे और चोट के निशान को लेकर पुलिस का कहना है कि अधिक गर्मी होने की वजह से शरीर में फोड़े हो गए थे, जिसकी वजह से यह निशान आए हैं. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से इस केस की जांच कर रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चलेगा. वहीं, इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है. दादा-दादी का रोकर बुरा हाल है. घरवालों ने बच्चे के पिता को भी जानकारी दी है. वह भोपाल से गांव आ रहा है.

Related posts

संदिग्ध परिस्थिति में ग्राम चौकीदार और उसकी पत्नी का मिला शव, हत्या के शक में जांच में जुटी पुलिस…

Uttarakhand Vidhansabha

PM एक्सीलेंस कॉलेज के उद्घाटन समारोह की तैयारियां जोरों पर…इंदौर के सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को पहुंचने के निर्देशइंदौर ( सचिन बहरानी ) : देश के गृह मंत्री अमित शाह 14 जुलाई को इंदौर पहुंचेंगे। इस दौरान वे एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ ही पीएम एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ भी करेंगे। गृहमंत्री के इंदौर आगमन और कार्यक्रम को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन के द्वारा लगातार तैयारी की जा रही है। गुरूवार को इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले के सभी शासकीय और निजी कॉलेजों के प्राचार्य के साथ बैठक की और गृहमंत्री के इंदौर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी। कलेक्टर ने कार्यक्रम में सभी को छात्रों और प्रोफेसर की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। PunjabKesari कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक गृहमंत्री के इंदौर से ही प्रदेश के 55 प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर आज जिले के सभी शासकीय और निजी कॉलेजों के प्राचार्य के साथ बैठक की गई है। कलेक्टर आशीष सिंह से मिले निर्देशों के बाद अब सभी प्राचार्य कार्यक्रम की तैयारी में जुट गए हैं।

Uttarakhand Vidhansabha

बुदनी उपचुनाव में कांग्रेस की जमीनी तैयारी, जीतू पटवारी ने सलकनपुर में कार्यकर्ताओं के साथ की टिफ़िन पार्टी आयोजित

Uttarakhand Vidhansabha