19.2 C
Dehradun, IN
May 6, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

गड़बड़ी कहीं भी हो सरकार कठोर कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी, CM डॉ. मोहन यादव ने दिए कड़े निर्देश

भोपाल। प्रदेश में गड़बड़ी किसी भी तरह की स्वीकार नहीं की जाएगी। जहां कहीं नियमों के विपरीत काम होगा, वहां कड़ी कार्रवाई होगी। अवैध खनन हो या फिर कानूनी व्यवस्था से जुड़े हुए मामले त्वरित कार्रवाई की जाएगी। रोजगार सरकार की प्राथमिकता में है और इसके लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस ने योजनाएं बंद करने को लेकर काफी दुष्प्रचार किया लेकिन हमने कोई भी योजना बंद नहीं की बल्कि सभी वर्गों को लाभान्वित करने का काम किया है।

एयर टैक्सी सेवा की शुरुआत 13 जुलाई से प्रदेश में होगी। 16 जुलाई से हेलीकॉप्टर से धार्मिक पर्यटन सेवा को प्रारंभ किया जाएगा। यह बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने 6 माह के कार्यकाल का ब्यौरा देते हुए मंत्रालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि सरकार के गठन को छह माह हो चुके हैं। तीन माह लोकसभा चुनाव की आचार संहिता में बीते। शांतिपूर्ण चुनाव करना चुनौती थी। विपक्षी दल सहित सबने मिलकर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराए हैं। लोकसभा चुनाव में जो परिणाम आए हैं उसके अनुरूप ही प्रदेश से छह मंत्री बनाए गए हैं। छह माह की अवधि में सरकार ने कई काम किए हैं।

केन- बेतवा लिंक परियोजना के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं। वन भूमि से जुड़ा हुआ जो विषय था, उसका भी समाधान कर लिया गया है। चंबल-पार्वती-काली सिंध परियोजना को लेकर 20 वर्ष से जो विषय उलझा हुआ था, उसका भी समाधान कर लिया गया है। गांधी सागर जलाशय के जल उपयोग को लेकर जो विवाद था उसके समाधान की दिशा में भी आगे बढ़ गए हैं।

 

प्रदेश में निवेश भी बढ़ रहा है

 

60 हजार करोड रुपये के निवेश से सीहोर जिले के आष्टा में बड़ा प्लांट लगने जा रहा हैं। इससे 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। उज्जैन में क्षेत्रीय इन्वेस्टर समिट की गई थी, जिसमें एक लाख करोड रुपए के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। निश्चित तौर पर इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

 

जबलपुर, ग्वालियर, रीवा सहित स्थान पर भी ऐसे ही समिट की जाएंगी। किसानों का हित सरकार की प्राथमिकता में है। इस वर्ष अभी तक 48 लाख मीट्रिक टन गेहूं छह लाख किसानों से खरीदा जा चुका है। हमारा प्रयास यही है कि किसानों को उपज का उचित मूल्य मिले।

 

125 रुपये प्रति क्विंटल बोनस भी दिया जा रहा है

 

 

हमने पहले ही कहा था कि कोई भी योजना बंद नहीं होगी। लाडली बहनाओं से किया हुआ वचन निभाया है। एक करोड़ 29 लाख बहनों को अब तक 9,455 करोड रुपये दिए जा चुके हैं। लाडली लक्ष्मी योजना में बीते छह माह में 73,880 बालिकाओं को 24 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

 

450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के वादे को निभाते हुए अब तक 45 लाख 90 हजार बहनों के खातों में 118 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। 11 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र देने के साथ सात लाख हितग्राहियों को रोजगार योजनाओं के अंतर्गत पांच हजार करोड रुपये के ऋण स्वीकृत कराए हैं। सुशासन सरकार की प्राथमिकता में है। पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए अभियान चल रहा है। जल संरचनाओं के पुनर्जीवन के लिए गतिविधियां संचालित हो रही हैं।

 

कहीं भी पौधों को काटा नहीं जाएगा

 

ऐसी कोई भी योजना सरकार नहीं बनाएगी जिससे पर्यावरण को नुकसान हो। जहां आवश्यकता होगी वहां अन्य विकल्पों को प्राथमिकता दी जाएगी। अनियंत्रित ध्वनि विस्तार की यंत्रों को हटाने की कार्रवाई की गई है। सरकार का प्रयास है कि कालेज, मंत्री और अधिकारी गांव को गोद लें ताकि वहां पर समुचित विकास के काम हो सके।

 

रोजगार के लिए गंभीरता के साथ प्रयास किया जा रहे हैं।  भोपाल, उज्जैन, जबलपुर आदि जिलों में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में विस्तार की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। मैं स्वयं बेंगलुरु और हैदराबाद जाऊंगा और वहां बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर उन्हें मध्य प्रदेश में आने के लिए प्रेरित करूंगा।

Related posts

बैंक के लॉकर से 20 लाख की एफडी गायब, Union Bank Of India की इस शाखा में एक बार फिर बड़ा गड़बड़ घोटाला

Uttarakhand Vidhansabha

कटनी के ढीमरखेड़ा में दतला, मोरी और बेलकुण्ड नदी उफान पर, कई मार्ग बंंद

Uttarakhand Vidhansabha

भोपाल: सड़क पर नमाज पढ़ने और लाउडस्पीकर पर कार्रवाई को लेकर मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर एक्शन मोड में है। इस पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस विधायक ने कहा कि सरकार व्यक्ति विशेष को परेशान कर रही है, यह अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को  सड़क पर नमाज दिख रही लेकिन बाकी चीज नहीं दिख रही है।  कांग्रेस विधायक ने कहा कि मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकर उतारे जा रहे हैं, लेकिन शहर में डीजे बज रहे हैं उन्हें लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि जहां एक लाउडस्पीकर है उसे भी हटाया जा रहा है। मसूद ने कहा कि सरकार सदन में कह चुकी है कि लाउडस्पीकर पर बैन नहीं लगा है, तेज बजाने को लेकर कार्रवाई की जाएगी। लाउडस्पीकर बजाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को सब मानने को तैयार है। लेकिन नियम के तहत कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके लिए सरकार को आदेश निकालना चाहिए। सीएम मोहन को सड़क पर पढ़ी जा रही नमाज दो दिख रही है लेकिन बाकी चीजें नहीं। सरकार के ये आदेश संविधान और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कल मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा था। जिसमें उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार गृह विभाग द्वारा जारी आदेश दिनांक 13/12/2023 का हवाला देकर लाउडस्पीकर पर पूर्ण प्रतिबंध है। इस तरह का भ्रम फैलाया जा रहा है। अतः मेरा आपसे अनुरोध है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्याय दृष्टांत रिट पिटीशन क्रमांक 72/98 In Re Noise Pollution में पारित दिनांक 18/07/2005 में ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउड स्पीकर/डी.जे./सम्बोधन प्रणाली) को नियंत्रण करने के लिए आदेश का पालन करने हेतु सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित करें ताकि किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति उत्पन्न ना हो।

Uttarakhand Vidhansabha