18.6 C
Dehradun, IN
October 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

गाय का कटा सिर मिलने से मोहला गांव में हड़कंप, हिंदूवादी संगठनों के सदस्‍य थाने पहुंचे

जबलपुर। कटंगी थाना क्षेत्र के मोहला गांव में गाय का कटा सिर मिलने से हड़कंप मच गया है। सुबह जैसे ही यह जानकारी लोगों को मिली पूरे गांव की भीड़ जमा हो गई।

कटंगी थाने की पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। सिवनी में 54 गौवंश की गला रेतकर हत्या और बालाघाट में गौवंश की हत्या के बाद जबलपुर में इस तरह की घटना सामने आई है।
इसके बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रियता के साथ मामले की जांच पड़ताल में जुट गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोप‍ियों को पकड़ लिया जाएगा। इधर हिंदूवादी संगठनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की है।
घटना की जानकारी बजरंग दल प्रखंड को लगी तो बड़ी संख्‍या में कार्यकर्ता थाने में पहुंच गए। हालात को काबू करने के लिए आसपास के थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया है।

Related posts

शराब के धंधे में मुनाफे का लालच देकर पिता-पुत्र ने कपड़ा कारोबारी से 28 लाख हड़पे

Uttarakhand Vidhansabha

जबलपुर में कबाड़ गोदाम में धमाके का दो बार सीन रिक्रिएशन, हर बार अलग घटनाक्रम

Uttarakhand Vidhansabha

ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से खुली लूट और ठगी

Uttarakhand Vidhansabha