20.8 C
Dehradun, IN
May 10, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

मंत्री समर्थक भाजपा नेता की हत्‍या, भगवा यात्रा के लगवा रहा था झंडे-बैनर, मार दी गोली, आरोप‍ियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी

इंदौर। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक मोनू कल्याणे की शनिवार रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद सुबह कुछ लोगों ने आरोप‍ियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की। कड़ी सुरक्षा के बीच मोनू की श‍वयात्रा निकाली गई।

मोनू रविवार को भगवा यात्रा निकालने वाला था। वह देर रात साथियों के साथ झंडे-बैनर लगवा रहा था। पुलिस ने उसकी हत्या में दो लोगों को नामजद आरोपित बनाया है।

एमजी रोड पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 2 बजे चिमनबाग के समीप गणेश मंडल के सामने की है। उषा फाटक निवासी मोनू पुत्र राजेंद्र कल्याणे अपने भाई और दोस्तों के साथ झंडे – बैनर लगवा रहा था।

रविवार को मोनू ने चिमनबाग से राजवाड़ा तक भगवा यात्रा निकालने की तैयारी की थी। तभी दो बदमाश आए और दनादन फायर कर दिए।

एक गोली मोनू के सीने में लगी और एक गोली दायें हाथ को छूते हुए निकल गई। साथी उसे गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल ले गए, लेकिन डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मोनू कल्याणे विधानसभा क्रमांक-3 में काफी सक्रिय था। वह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के खास समर्थकों में से एक था। मोनू भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी पदाधिकारी था।

दो आरोपितों को नामजद बनाया

जानकारी के मुताबिक दो लोगों पीयूष और अर्जुन को पुलिस ने नामजद आरोपित बनाया है। मोनू के बारे में बताया जाता है वह ब्याज पर रुपये भी चलाता था। मोनू के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज हैं।

Related posts

बोलेरो-कार में भिडंत में जन्मदिन मनाने सुकुलपुरा जा रहे युवक की मौत, पांच में दो की हालत गंभीर

Uttarakhand Vidhansabha

मप्र में में सामान्य से एक प्रतिशत अधिक वर्षा, ग्वालियर, सागर, इंदौर में तेज बौछारें पड़ने के आसार

Uttarakhand Vidhansabha

रतलाम में भाजपा नेता ने बीच सड़क पर मचाया उत्पात ,पुलिस को दी गालियां, जानिए पूरा मामला

Uttarakhand Vidhansabha