25.2 C
Dehradun, IN
August 30, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

गाय का कटा सिर मिलने से मोहला गांव में हड़कंप, हिंदूवादी संगठनों के सदस्‍य थाने पहुंचे

जबलपुर। कटंगी थाना क्षेत्र के मोहला गांव में गाय का कटा सिर मिलने से हड़कंप मच गया है। सुबह जैसे ही यह जानकारी लोगों को मिली पूरे गांव की भीड़ जमा हो गई।

कटंगी थाने की पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। सिवनी में 54 गौवंश की गला रेतकर हत्या और बालाघाट में गौवंश की हत्या के बाद जबलपुर में इस तरह की घटना सामने आई है।
इसके बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रियता के साथ मामले की जांच पड़ताल में जुट गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोप‍ियों को पकड़ लिया जाएगा। इधर हिंदूवादी संगठनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की है।
घटना की जानकारी बजरंग दल प्रखंड को लगी तो बड़ी संख्‍या में कार्यकर्ता थाने में पहुंच गए। हालात को काबू करने के लिए आसपास के थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया है।

Related posts

पिता-पुत्र की हत्या का मास्टरमाइंड खुद पहुंच गया थाने, 75 दिन से पुलिस को दे रहा था चकमा, किया सरेंडर…

Uttarakhand Vidhansabha

युवक की हत्या कर शव को खंडहर में फेंका, पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी

Uttarakhand Vidhansabha

भारी वर्षा के बाद बैसली नदी उफान पर, ग्रामीण क्षेत्रों में घुसा पानी

Uttarakhand Vidhansabha