28.2 C
Dehradun, IN
June 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

भोपाल में आज ‘मां के नाम’ रोपे जा रहे 12 लाख पौधे, CM मोहन यादव ने जंबूरी मैदान पर लगाया आंवले का पौधा

भोपाल। शनिवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर हरियाली महोत्सव पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। इस अवसर भोपाल के जंबूरी मैदान पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंवले का पौधा रोपते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ प्रदेशव्यापी अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री सुबह करीब सवा दस बजे जंबूरी मैदान पहुंचे।

हरियाली महोत्सव के तहत आयोजित इस वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में जंबूरी मैदान पर कुल 25 प्रजातियों के लगभग 5000 पौधे रोपे गए। जिलेभर में आज विभिन्न क्षेत्रों में 12 लाख पौधे मां के नाम रोपे जा रहे हैं।

वेदों में बताई वृक्षों की महत्ता

पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि वेदों में वृक्षों में अलग प्रकार के महत्ता पाई गई है। 10 वृक्षों के बराबर एक कुआं होता है। 10 पुत्रों के बराबर एक वृक्ष होता है। एक पेड़ मां के नाम से अद्भुत प्रयोग है। आज का दिन हम सभी को एक अलग दौर में लेकर जा रहा है।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी समेत अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

नगर निगम द्वारा आज शहर में कुल एक लाख 20 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बता दें कि पहले यह आयोजन कलियासोत मैदान पर होने वाला था, लेकिन वर्षा के कारण अब जंबूरी मैदान के पास करने का निर्णय लिया गया।
नगर निगम द्वारा जंबूरी मैदान के अलावा कलियासोत मैदान, भेल दशहरा मैदान, एयरपोर्ट रोड, गांधी नगर सहित विभिन्न स्थानों पर कुल एक लाख 20 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं। इनके अलावा जहां हरियाली कम है और कालोनियों के साथ ही अतिक्रमण से मुक्त कराई गई शासकीय भूमि पर भी पौधे लगाए जा रहे हैं। इसके लिए एसडीएम और तहसीलदारों को भी जिम्मेदारी दी गई है।

वन विभाग करेगा सर्वाधिक पौधारोपण

डीएफओ आलोक पाठक ने बताया कि उनको नौ लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए उन्होंने एक दिन पहले ही वनभूमि पर तैयारियां कर ली थीं। गड्ढे खोदने के साथ ही तार फेंसिंग भी कर ली गई। पौधों का इंतजाम भी कर लिया गया। इनमें आम, नीम, बरगद, पीपल सहित अनके किस्म के पौधे लगाए जा रहे हैं।

कलेक्टर ने की अपील

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पौधारोपण अभियान से सामाजिक संगठन, शैक्षणिक संस्थाएं और व्यापारियों सहित आमजनों को भी जोड़ा गया है। उन्होंने लोगों से पौधारोपण करने की अपील की और कहा कि पौधे लगाने के बाद नागरिक अपनी फोटो ‘मेरी लाइफ पोर्टल’ में भी अपलोड कर सकते हैं।

Related posts

फिल्मी स्टाइल में टॉयलेट का रोशनदान तोड़कर भागे 5 बाल अपराधी, एक पर हत्या का आरोप

Uttarakhand Vidhansabha

श्योपुर में दर्दनाक हादसा, नाव डूबने से 3 बच्चों समेत 7 की मौत; 4 की बचाई गई जान

Uttarakhand Vidhansabha

पुणे कार एक्सीडेंट केस में नाबालिग के दादा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपराध कबूलने के लिए ड्राइवर पर डाला था दबाव

Uttarakhand Vidhansabha