20.1 C
Dehradun, IN
October 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
देश

तेज रफ्तार कार में रील बनाते स्टंट कर रहे थे 5 दोस्त, तभी आ गई मौत… रिकॉर्ड हो गया

स्टंटबाजी और रील बनाने के चक्कर में न जाने कितने ही लोग अपनी जान गंवा देते हैं. हम ऐसी वारदातों के बारे में सुनते जरूर हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं तो फिर भी बाज नहीं आते. वो रील बनाने के लिए फिर भी स्टंटबाजी जैसी चीजें करते ही हैं. ताजा मामला महाराष्ट्र के नागपुर से सामने आया है. यहां स्टंटबाजी का रील बनाते-बनाते कार सवार युवकों का एक्सीडेंट हो गया. दो की युवकों की तो हादसे में मौत हो गई. 3 युवक घायल हुए हैं. उनका इलाज जारी है.

युवक जब रील बना रहे थे तो हादसे का वीडियो उनके मोबाइल में कैद हो गया. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. घटना अल सुबह ढाई बजे की है. पुलिस ने बताया कि कार पांच दोस्तों में से एक के पिता की थी. एक दोस्त का बर्थडे था. इसलिए पांचों ने पार्टी का प्लान बनाया. कार से निकलकर वे एक जगह पहुंचे. यहां उन्होंने शराब पार्टी की. फिर प्लान बना बिरयानी खाने का.

पांचों दोस्त कार में बैठकर रेस्टोरेंट की तरफ जाने लगे. कार में तेज म्यूजिक बज रहा था. पांचों दोस्त नशे की हालत में थे. इस दौरान कार चलाने वाला युवक स्टंटबाजी करने लगा. कभी कार के राइट मोड़ता तो कभी लेफ्ट. उसकी ड्राइविंग का विरोध करने के बजाय अन्य दोस्त हूटिंग कर रहे थे. एक ने तो इसका रील भी बनाना शुरू कर दिया. तभी नागपुर रोड के पास एक जगह गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

तेज रफ्तार कार बैरिगेट से जा टकराई. हादसा होते ही वहां चीख पुकार मच गई. कार के चिथड़े उड़ गए थे. आस-पास के लोग युवकों की मदद के लिए पहुंचे. पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दो दोस्तों की तो मौके पर ही मौत हो गई थी. अन्य तीन घायल दोस्तों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. वहां तीनों की हालत में अभी सुधार है. फिलहाल उनका इलाज जारी है.

सीपी नागपुर सिटी रविंद्र सिंघल ने बताया कि पांचों युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई थी. मृत शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

Related posts

नानकमत्ता में महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में बोले सीएम धामी, धर्मांतरण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Nidhi Jain

ओवररेटिंग पर आबकारी विभाग सख्त, QR कोड से होगी सीधी ऑनलाइन शिकायत

Nidhi Jain

पुल में कमीशन खा गए दलाल, कनेक्टिविटी न होने का है जनता को मलाल – जनसंघर्ष मोर्चा

Uttarakhand Vidhansabha