19.8 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

नानकमत्ता में महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में बोले सीएम धामी, धर्मांतरण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

नानकमत्ता, ऊधम सिंह नगर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महाराणा प्रताप जी को नमन कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं स्नेह से मन अभिभूत है। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप त्याग, स्वाभिमान, साहस और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक हैं।

आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार जनजातीय समाज के उत्थान, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनजातीय समुदाय को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। यदि कोई व्यक्ति प्रलोभन अथवा अन्य माध्यमों से धर्मांतरण का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर माननीय विधायक Shiv Arora जी, महापौर विकास शर्मा जी, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल जी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा जी उपस्थित रहे।

 

Related posts

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ₹147 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, HPV टीकाकरण अभियान से जुड़ा कार्यक्रम

Nidhi Jain

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध

Uttarakhand Vidhansabha

राष्ट्रीय विधि दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और आमजन को संविधान की शपथ दिलाई…

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment