19.2 C
Dehradun, IN
May 6, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

दतिया में खेत की रखवाली करने गए बुजुर्ग किसान को सांप ने काटा हुई मौत, चीना गांव की घटना

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में आने वाले चीना गांव में खेत की रखवाली करने गए एक बुजुर्ग को सांप ने काट लिया,आपको बता दें कि तत्काल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया। यहां पर बुधवार की शाम को इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई है, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। थरेट थाना क्षेत्र की यह घटना है थरेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चीना गांव में रहने वाले रामबाबू दोपहर में खाना खाने के बाद अपने खेत पर चले गए थे।

यहां पर उनके पैर में सांप ने काट लिया तत्काल उन्होंने अपने बेटे को सूचना दी बेटा तुरंत खेत पर पहुंचा और पिता को उपचार के लिए इंदरगढ़ अस्पताल ले गया था। यहां पर इलाज के दौरान बुधवार की शाम को रामबाबू की मौत हो गई, थरेट थाना पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है, अभी इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

भोपाल में धरना-प्रदर्शन के नाम पर नहीं चलेगी मनमानी, पुतला जलाने के लिए भी लेनी होगी अनुमति

Uttarakhand Vidhansabha

अमरनाथ यात्रा के लिए भोपाल से 26 जून को रवाना होगा श्रद्धालुओं का पहला जत्था

Uttarakhand Vidhansabha

प्रशासन की टीम पर पथराव करने व जाम लगाने वाले 100 पर FIR दर्ज, अतिक्रमण से जुड़ा है मामला

Uttarakhand Vidhansabha