21.6 C
Dehradun, IN
October 27, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
क्राइममध्यप्रदेश

इंदौर में असिस्टेंट प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे एक लाख रुपये, क्राइम ब्रांच में शिकायत

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में डिजिटल अरेस्ट के मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच में लगातार सामने आ रही है बैंक के रिटायर्ड अफसर के बाद अब असिस्टेंट प्रोफेसर को व्हाट्सएप पर डिजिटल अरेस्ट करके रखा और 1 लाख रुपए ठग लिए। दरअसल क्राइम ब्रांच में यह पहला मामला है जो की व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो कॉल कर महिला को ठगा गया है।

क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया असिस्टेंट प्रोफेसर को व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने क्राइम ब्रांच मुंबई का अधिकारी बनकर बात की और कहा कि तुम्हारे नाम का पारसल मिला जो ताईवान जा रहा था उसमे ड्रग्स निकली है।

इसके बाद असिस्टेंट प्रोफेसर से आधार कार्ड का नंबर मांगा और कहा कि जिस बैंक अकाउंट से यह लिंक है। उसमें मनी लॉन्डरिंग के पैसे आए हैं, आप पर कार्रवाही होगी उसके बाद पीड़िता को बहुत डराया धमकाया और एक लाख रूपये अकॉउंट में ट्रांसफर करवा लिए पीड़िता ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है पुलिस अब पूरे मामले में जांच में जुटी है।

Related posts

सीधी घटना को लेकर एक्शन में CM मोहन ! 7 छात्राओं से रेप के आरोपी पर होगी पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

Uttarakhand Vidhansabha

MP अजब है… साइकिल पंचर की दुकान का बिजली बिल आया 1,22,383 रूपए… सिर पकड़कर रोने लगा दुकानदार

Uttarakhand Vidhansabha

प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े परिजन

Uttarakhand Vidhansabha