33.3 C
Dehradun, IN
July 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

प्रॉपर्टी कारोबारी को पड़ोसी रिटायर्ड फौजी ने मारी गोली, बच्‍चों को लेकर हुआ था विवाद

उज्‍जैन। शहर में देर रात एक प्रॉपर्टी कारोबारी को विवाद के बाद गोली मार दी गई। पुलिस के अनुसार घटना रात दो बजे की है। प्रॉपटी कारोबारी प्रकाश यादव को उनके पड़ोसी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। गोली प्रकाश यादव के सीने में लगी है। सुरेंद्र रिटायर्ड फौजी हैं।

मामला शहर के नागझ‍िरी क्षेत्र के हामुखेड़ी का है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद रिटायर्ड फौजी अपने घर से फरार हो गया। पुलिस ने उसके बड़े भाई को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बताया कि बच्‍चों को खेलने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद यादव के पड़ोसी ने उन्‍हें अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। पड़ोसी रिटायर्ड फौजी है। प्रकाश यादव कॉलोनाइजर भी हैं। उन्‍हें मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव का खास समर्थक बताया जाता है। प्रकाश यादव भाजपा के आर्थिक प्रकोष्‍ठ के नगर संयोजक भी हैं।

Related posts

अभिनेत्री जया प्रदा ने किए भगवान महाकाल के दर्शन, बोलीं- यहां आने के बाद सब शुभ होता है

Uttarakhand Vidhansabha

पानी के टैंकर को लेकर पार्षद और रहवासियों में मारपीट, थाने पहुंचा मामला

Uttarakhand Vidhansabha

अपकमिंग फिल्म भूलभुलैया-3 की स्टार कास्ट कार्तिक आर्यन

Uttarakhand Vidhansabha