33.8 C
Dehradun, IN
April 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

VD ने सदन में सुनाई MP के विकास की कहानी! बोले- मध्यप्रदेश को मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा

मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने लोकसभा सदन में बजट 2024-25 की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ये बजट हर वर्ग के लिए मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि वित्त मंत्री और पीएम मोदी ने पिछले 10 वर्षों में सबका विकास सबका साथ और सबका विश्वास की तर्ज पर काम किया है। यह बजट देश, युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों और समाज के हर वर्ग को ताकत देगा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2024-25 के केंद्रीय बजट के माध्यम से पीएम मोदी की सरकार ने देश को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। यह बजट हर वर्ग के लिए ’मोदी की गारंटी’ को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। देश के 140 करोड़ वासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और अमृतककाल के सभी संकल्पों को सिद्द करने वाला बजट है। आम बजट 2024-25 विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आर्थिक दस्तावेज है।

वीडी शर्मा ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा कि 2024-25 का बजट वित्त मंत्री सीतारमण ने जो प्रस्तुत किया है उसके लिए मैं पीएम मोदी का मध्य प्रदेश की ओर से धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने इस बजट के अंदर 97 हजार 907 करोड़ रुपए जो कि पिछले बजट की तुलना में 11 हजार 2 सौ 5 करोड़ रुपए अधिक है मध्य प्रदेश को दिए गए। क्योंकि पीएम मोदी के मन में हमेशा से मध्य प्रदेश रहा है।

वीडी शर्मा ने कहा कि मैं रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को भी धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने 14 हजार 7 सौ 38 करोड़ रुपए मध्य प्रदेश को दिए जो कि कांग्रेस के समय केवल 632 करोड़ था, आज मध्य प्रदेश के रेलवे के पीएम मोदी ने दिया है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग की बेहतरी को ध्यान में रखकर तैयार किए गए नए बजट में मोदी सरकार की कई प्राथमिकताएं स्पष्ट रूप से दिखाई देती हैं।

बजट में गरीब कल्याण अन्न योजना की तारीफ करते हुए वीडी शर्मा ने छिंदवाड़ा चुनाव का जिक्र किया और कहा कि लोग कहते थे कि छिंदवाड़ा किसी का गढ़ है लेकिन हमने कहा था कि छिंदवाड़ा अगर किसी का गढ़ है तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण योजनायों का गढ़ है और यही कारण रहा कि छिंदवाड़ा में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की।

Related posts

सीमंधर जिनालय में बहेगी भक्ति रस की गंगा, उमड़ेगा भक्तों का सैलाब

Uttarakhand Vidhansabha

भोपाल: सड़क पर नमाज पढ़ने और लाउडस्पीकर पर कार्रवाई को लेकर मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर एक्शन मोड में है। इस पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस विधायक ने कहा कि सरकार व्यक्ति विशेष को परेशान कर रही है, यह अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को  सड़क पर नमाज दिख रही लेकिन बाकी चीज नहीं दिख रही है।  कांग्रेस विधायक ने कहा कि मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकर उतारे जा रहे हैं, लेकिन शहर में डीजे बज रहे हैं उन्हें लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि जहां एक लाउडस्पीकर है उसे भी हटाया जा रहा है। मसूद ने कहा कि सरकार सदन में कह चुकी है कि लाउडस्पीकर पर बैन नहीं लगा है, तेज बजाने को लेकर कार्रवाई की जाएगी। लाउडस्पीकर बजाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को सब मानने को तैयार है। लेकिन नियम के तहत कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके लिए सरकार को आदेश निकालना चाहिए। सीएम मोहन को सड़क पर पढ़ी जा रही नमाज दो दिख रही है लेकिन बाकी चीजें नहीं। सरकार के ये आदेश संविधान और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कल मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा था। जिसमें उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार गृह विभाग द्वारा जारी आदेश दिनांक 13/12/2023 का हवाला देकर लाउडस्पीकर पर पूर्ण प्रतिबंध है। इस तरह का भ्रम फैलाया जा रहा है। अतः मेरा आपसे अनुरोध है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्याय दृष्टांत रिट पिटीशन क्रमांक 72/98 In Re Noise Pollution में पारित दिनांक 18/07/2005 में ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउड स्पीकर/डी.जे./सम्बोधन प्रणाली) को नियंत्रण करने के लिए आदेश का पालन करने हेतु सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित करें ताकि किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति उत्पन्न ना हो।

Uttarakhand Vidhansabha

सावन के पहले ही दिन तीन लाख से ज्यादा भक्तों ने किए महाकाल के दर्शन

Uttarakhand Vidhansabha