होटल में बना रहे थे ब्रांडेड कंपनी के नकली शैंपू, यूपी के 4 युवक रतलाम से गिरफ्तार
रतलाम। स्टेशन रोड पुलिस ने दिलबहार चौराहे के पास बने होटल सुख सागर से उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के चार युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि होटल के एक कमरे में वो नकली शैंपू बना रहे थे। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कई ब्रांडेड कंपनियों के खाली और भरे डिब्बे, पैकिंग करने की हॉटगन, प्लास्टिक की पन्नियां, नमक के पैकेट, केमिकल की केन, टब, बाल्टी आदि सामग्री जब्त की गई है। वे इस सामग्री की मदद से नकली शैंपू को बनाते और ब्रांडेड कंपिनयों के नाम वाली बोतल में भरकर पैक करते थे। दबिश के […]...
