24.2 C
Dehradun, IN
August 29, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

कांवड़ मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, समय पर कार्य पूरे करने के निर्देश

हरिद्वार में कावड़ मेला 2026 की तैयारी को लेकर प्रशासन लगातार सक्रिय दिख रहा है। डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने तमाम अधिकारियों की टीम के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों की टीम ने हिल बाईपास, सप्त ऋषि क्षेत्र, रोड़ी बेल वाला मैदान और नजीबाबाद हाईवे का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के अंदर काम समाप्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने ये भी निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ताओं के साथ किसी प्रकार का समझौता ना किया जाए। वहीं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक को सुचारू रखने के दृष्टिकोण से कांवड़ मेला रूट का जायजा लिया।  जिला प्रशासन ने आगामी कावड़ यात्रा को लेकर कमर कस ली है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कावड़ पटरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की स्थिति जाँची। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सुरक्षा और ट्रैफिक प्लानिंग का रिव्यू किया। मोतीचूर पार्किंग और बैरागी कैंप में पार्किंग व्यवस्था का भी औचक उल्लेखनीय निरीक्षण हुआ। इमरजेंसी सेवाओं के लिए एम्बुलेंस और जगह-जगह मेडिकल कैंप द्वारा प्राथमिक चिकित्सा सुविधा का विशेष प्रबंध किया जाएगा। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरियर और समन्वय केंद्र स्थापित करने के आदेश दिये गये। जनहित सूचना और मार्गदर्शन के लिये पब्लिक एड्रेस सिस्टम और होर्डिंग लगाने के निर्देश। जिला प्रशासन ने यात्रियों से संयम और सहयोग की अपील करते हुए सुरक्षा नियमों का पालन करने का अनुरोध किया।

Related posts

मुख्य सचिव ने पूंजीगत व्यय एवं विकास योजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध कार्य और गुणवत्ता पर दिया जोर

Nidhi Jain

अनुराग ठाकुर ने मुझे गाली दी लेकिन माफी नहीं चाहिए… बोले राहुल गांधी

Uttarakhand Vidhansabha

चुनाव के बीच नंदीग्राम गरमाया, बीजेपी की महिला कार्यकर्ता की मौत के बाद बवाल

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment