सावन के पहले ही दिन तीन लाख से ज्यादा भक्तों ने किए महाकाल के दर्शन
उज्जैन। उज्जैन में ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में सोमवार से शुरू हुए सावन मास के पहले दिन तीन लाख से अधिक भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि 2.30 बजे मंदिर के पट खुले। सुबह पुजारियों ने भगवान महाकाल की भस्म आरती की। इस दौरान अनुमति प्राप्त भक्तों ने नंदी व गणेश मंडपम में बैठकर दर्शन किए। वहीं कार्तिकेय मंडपम् की तीन लाइनों से भक्तों को भस्म आरती के चलायमान दर्शन कराए गए। भगवान शिव की पूजा में सोमवार और सावन का विशेष महत्व भगवान शिव की पूजा में सोमवार का दिन और सावन मास का विशेष […]...
