प्रशासन की टीम पर पथराव करने व जाम लगाने वाले 100 पर FIR दर्ज, अतिक्रमण से जुड़ा है मामला
मुरैना। मंदिर की जमीन से जाम हटाने गई प्रशासन की टीम पर पथराव करने और फिर जाम लगाने वाले 100 से ज्यादा लोगों पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा व जाम लगाया यातायात बाधित करने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पथराव व जाम लगाने के आरोपितों में महिलाएं भी शामिल हैं। गौरतलब है, कि नेशनल हाईवे 552 के बागचीनी चौखट्टा पर महादेवजी बांके दुल्हेनी मंदिर (दुल्हेनी रामजानकी मंदिर) की जमीन है, जिसके एक हिस्से में हड़बांसी गांव के बालट्टर शर्मा, अवनीश शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, रामनरेश शर्मा पुत्रगण रामसनेही शर्मा ने कब्जा कर चार मकान व 10 दुकानें बना ली थी। दुल्हेनी […]...
