23.8 C
Dehradun, IN
August 8, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Vidhansabha

https://uttarakhandvidhansabha.com - 3767 Posts - 0 Comments
मध्यप्रदेश

हिजाब, सूर्य नमस्कार और अब गुरु पूर्णिमा… MP सरकार के एक फैसले से क्यों मचा है बवाल?

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश में सूर्य नमस्कार और हिजाब के बाद अब गुरु पूर्णिमा पर बवाल शुरू हो गया है. मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने ये तय किया है कि गुरु पूर्णिमा के दिन स्कूलों में विद्यार्थी सरस्वती वंदन करने के साथ ही गुरुओं का सम्मान करेंगे, लेकिन सरकार के इस फैसले का अब विरोध शुरू हो गया है. मुस्लिम स्कॉलर पीरजदा तौकीर निजामी कह रहे हैं कि सरकार गैर हिंदू बच्चों पर सरस्वती वंदन का दबाव बना रही है. इस्लाम में बुत परस्ती बैन है. तिलक, चंदन, रोली का इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं है. न ही नारियल और […]...
देश

असम में मुस्लिम विवाह कानून होगा रद्द, सीएम हिमंता ने किया ऐलान

Uttarakhand Vidhansabha
असम सरकार राज्य में मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम को निरस्त करेगी. सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है. इन दोनों कानूनों को निरस्त करने के लिए गुरुवार को कैबिनेट मेंअसम रिपीलिंग बिल यानी असम निरसन अध्यादेश को मंजूरी दे दी है सीएम सरमा ने ऐलान किया है कि अब इस निरसन विधेयक को विधानसभा में रखा जाएगा. विवाह और तलाक के पंजीकरण में समानता लाने के लिए राज्य मंत्रिमंडल ने गुरुवार को असम रिरसन विधेयक को मंजूरी दे दी है. सीएम हिमंता ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस बिल का उद्देश्य […]...
देश

NEET पेपर लीक: पटना एम्स के 4 MBBS स्टूडेंट्स को CBI ने किया गिरफ्तार, पेपर सॉल्व करने का आरोप

Uttarakhand Vidhansabha
नीट पेपर लीक मामले में बिहार की राजधानी पटना में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. पटना एम्स के चार छात्रों को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने सुबह इन्हें हिरासत में लिया था और पूछताछ कर रही थी. इसमें 3 एमबीबीएस स्टूडेंट्स 2021 बैच के थर्ड ईयर के हैं और एक सेकेंड ईयर का है. इनकी पहचान चंदन कुमार (थर्ड ईयर), राहुल कुमार (थर्ड ईयर), करण जैन (थर्ड ईयर ) और कुमार शानू (सेकेंड ईयर) के रूप में हुई है. इन सभी पर पेपर सॉल्व करने का आरोप है. सीबीआई ने हाल ही में पटना से पंकज उर्फ आदित्य को […]...
उत्तरप्रदेश

डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरी या कुछ और हुआ? ट्रेन के लोको पायलट के दावे से उठे सवाल

Uttarakhand Vidhansabha
यूपी के गोंडा जिले में गुरुवार को बड़ा रेल हादसा हुआ. चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही 15904 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन डिरेल हो गई. झिलाही और मोतीगंज रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई तो वहीं 27 घायल हो गए. घायलों को गोंडा के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है. घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य अभी भी जारी है. वहीं हादसे के बाद एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर हादसा हुआ कैसे. सिग्नल की मिस्टेक […]...
बिहार

बड़े भाई को खाने पर बुलाया, गोली मारी, फिर खुद अस्पताल ले गया… छोटे भाई ने क्यों किया ऐसा?

Uttarakhand Vidhansabha
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में प्रॉपर्टी डीलर शशि भूषण कुमार पर जानलेवा हमले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. प्रॉपर्टी के लिए छोटे भाई द्वारा बड़े भाई को खाने पर घर बुलाकर गोली मार दी गई थी. आरोपी पवन ने अपने तीन साथियों की मदद से शशि भूषण को घर बुलाया, फिर जान से मारने की नियत से गोली मारकर घायल कर दिया. कांटी थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में प्रॉपर्टी डीलर शशिभूषण श्रीवास्तव उर्फ छोटे को उसके भाई पवन श्रीवास्तव ने अपने घर में बुलाकर खिलाने-पिलाने के दौरान गोली मार दी थी. पोल खुलते ही घटना वाली रात […]...
महाराष्ट्र

एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनाव को लेकर बनाया एक्शन प्लान, इतनी सीटों पर पार्टी ठोकेगी ताल

Uttarakhand Vidhansabha
महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में सरकारी आवास ‘वर्षा’ पर गुरुवार को शिवसेना पार्टी की अहम बैठक हुई. बैठक में खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शामिल हुए. इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई. बैठक करीब 4 घंटे तक चली. इस बैठक में शिवसेना के सभी विधायक, मंत्री और अन्य प्रमुख अधिकारी मौजूद थे. इस बैठक में फैसला लिया गया कि विधानसभा चुनाव में शिवसेना कुल 110 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है. एकनाथ शिंदे ने हर विधायक से अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र पर ध्यान देने की […]...
मध्यप्रदेश

सड़क निर्माण से पहले ड्रेनेज विकसित नहीं किया, एक साल में ही उखड़ने लगी कई सड़कें

Uttarakhand Vidhansabha
संत हिरदाराम नगर। सड़क निर्माण से पहले ड्रेनेज विकसित करने एवं नाली की तरफ ढलान बनाने के निर्णय पर नगर निगम खुद अमल नहीं कर रहा है। हालत यह है कि मानसून की शुरूआत के साथ ही कई सड़कें उखड़ने लगी हैं। इनमें कुछ सड़कें ऐसी हैं जिनका निर्माण एक से डेढ़ साल पहले ही हुआ है। यहां के नागरिके लंबे समय से यह मांग करते आए हैं कि सड़क निर्माण से पहले पानी की निकासी का प्रबंध किया जाए। पार्षद भी यह सुझाव दे चुके हैं कि सड़क का निर्माण भले ही देर से किया जाए लेकिन ड्रेनेज बनाने के […]...
मध्यप्रदेश

खंडवा में ताजिए निकालने के दौरान लहराया फलस्तीन का झंडा, एक को लिया हिरासत में

Uttarakhand Vidhansabha
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में जुलूस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी है। एक युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। उनका आरोप है कि फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के समर्थन में झंडा लहराया गया है। शांति बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। मोघट थाने में की शिकायत बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के […]...
मध्यप्रदेश

रेल लाइन और रिंग रोड जमीन अधिग्रहण, किसानों ने दिया धरना और सौंपा ज्ञापन

Uttarakhand Vidhansabha
इंदौर। इंदौर- बुधनी रेल लाइन और आउटर रिंग रोड इंदौर के प्रभावित किसानों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। हातोद तहसील के पाल कांकरिया गांव में किसान एकत्रित हुए और प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। इसमें इंदौर, देवास और धार जिले के किसान शामिल हुए। किसान बाजार मूल्य से चार गुना मुआवजा देने की मांग कर रहे है। लंबे समय से विरोध कर रहे है किसान किसान नेता हंसराज मंडलोई एवं जनपद सदस्य पवन सिंह यादव ने बताया कि आउटर रिंग रोड पूर्वी पश्चिमी के प्रभावित किसानों ने आउटर रिंग रोड योजना को रद्द करने की मांग को लेकर धरना दिया। साथ देने […]...
मध्यप्रदेश

कुख्यात शराब तस्कर को दबोचा, एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं

Uttarakhand Vidhansabha
भोपाल। आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को एक कुख्यात शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसकी विभाग को लंबे समय से तलाश थी। उसके खिलाफ छोला मंदिर थाना और क्राइम ब्रांच ने 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए हैं। जिसमें लगभग चार आबकारी की धारा 34(2) के बड़े प्रकरण शामिल हैं। आबकारी कंट्रोलर आरजी भदौरिया ने बताया कि कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी करने वाले तस्करों पर नजर रखी जा रही है। इसी के तहत कैंची छोला, छोला मंदिर, हमीदिया रोड, अशोका गार्डन, स्टेशन सहित पुराने भोपाल में अवैध शराब ठिकाने लगाने वाले तस्कर कैची […]...