27.9 C
Dehradun, IN
August 8, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Vidhansabha

https://uttarakhandvidhansabha.com - 3767 Posts - 0 Comments
उत्तरप्रदेश

15 साल के इश्क का अंत! पेड़ पर बॉयफ्रेंड तो खेत में गर्लफ्रेंड की लाश, मौत से पहले मिटा गए ‘लव हिस्ट्री’

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तर प्रदेश के कानपुर में चम्पतपुर गांव है. यहां एक युवक और युवती का शव बरामद हुआ है. युवक का शव पेड़ से लटका मिला, वहीं युवती की लाश एक खेत से बरामद हुई. मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. दोनों के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र की है. यहां मंगलवार को कडरी चम्पतपुर गांव के बाहर श्मशान घाट के पास दो शव बरामद हुए. शवों की पहचान सीमा दिवाकर और सोनू यादव के रूप में की गई. गांववालों ने बताया कि […]...
दिल्ली/NCR

CBI ने गिरफ्तारी अंदर रखने के लिए की… केजरीवाल ने हाई कोर्ट में दी दलील

Uttarakhand Vidhansabha
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के लिए आज का दिन काफी अहम है. शराब नीति घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल को आज राहत मिलेगी या जेल में रहेंगे इस पर आज दिल्ली हाई कोर्ट सुनवाई हो रही है. सीएम केजरीवाल के समर्थकों का हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार है. हाई कोर्ट में CBI से जुड़े भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के मामले में सुनवाई हो रही है. केजरीवाल ने जमानत के अलावा अपनी गिरफ्तारी को भी दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है. खासबात ये है कि केजरीवाल ने सीबीआई से जुड़े मामले में जमानत के लिए निचली अदालत में […]...
उत्तरप्रदेश

उपचुनाव को लेकर योगी की मंत्रियों के साथ बड़ी बैठक, दोनों उपमुख्यमंत्री क्यों नहीं शामिल?

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 सीटों पर उपचुनाव की तैयारियों को लेकर मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं. सरकार की तरफ से हर एक विधानसभा सीट के लिए 3-3 मंत्रियों और संगठन के एक पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है कि वह उपचुनाव में सभी 10 सीटों पर पार्टी की जीत के लिए काम करें. पार्टी की ओर से इन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है कि सभी प्रभारी मंत्री विधानसभा में जाएं, वहां के माहौल को समझें, और किस उम्मीदवार को चुनाव लड़ाया जाना है इसको लेकर रणनीति बनाएं. हालांकि इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद […]...
उत्तरप्रदेश

यूपी के लोकसभा चुनाव नतीजों पर बीजेपी में मंथन जारी, प्रशासन को बताया गया जिम्मेदार

Uttarakhand Vidhansabha
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिले झटके के बाद पार्टी के अंदर उथल-पुथल मची हुई है. चुनाव में खराब प्रदर्शन को लेकर बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व अलग-अलग नेताओं से मिलकर फीडबैक ले रहा है. इसी सिलसिले में पार्टी के नेता केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मंगलवार को दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है. दोनों नेताओं ने आगामी उपचुनाव से लेकर पार्टी की स्थिति के बारे में जानकारी दी है. सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव में पार्टी का खराब प्रदर्शन क्यों रहा है इसकी जानकारी दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के […]...
व्यापार

हलवा सेरेमनी के बाद ‘लॉक’ हुए वित्त मंत्रालय के अधिकारी, अब बजट पेश होने के बाद ही जा पाएंगे घर, ये है वजह

Uttarakhand Vidhansabha
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त मंत्रालय में बजट से पहले पारंपरिक तौर पर होने वाली ‘हलवा सेरेमनी’ मनाई. इसमें वित्त मंत्रालय के कई अधिकारी भी शामिल हुए. वित्त मंत्री ने खुद अपने हाथों से मंत्रालय के अधिकारियों के साथ हलवा बांटा. इस ‘हलवा सेरेमनी’ के साथ ही अब बजट की तैयारियों से जुड़े अधिकारी वित्त मंत्रालय के परिसर में ही ‘लॉक’ हो जाएंगे. हलवा सेरेमनी को बजट की अंतिम तैयारियों की शुरुआत माना जाता है. इसलिए बजट के कामकाज से जुड़े अधिकारी सख्त निगरानी में रहते हैं, ताकि कोई जानकारी लीक ना हो. वहीं वित्त मंत्री को भी […]...
दिल्ली/NCR

तिहाड़ जेल में के. कविता की बिगड़ी तबीयत, DDU अस्पताल में कराया गया भर्ती

Uttarakhand Vidhansabha
आबकारी मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बन्द के कविता को आज जेल के अस्पताल से दीन दयाल अस्पताल भर्ती कराया गया है. बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि किस परेशानी के कारण उन्हें भर्ती करवाया गया है. इससे पहले भी कविता को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ा था, तब उन्होंने कोर्ट से राहत मांगी थी. बता दें कि के. कविता तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता दिल्ली आबकारी नीति केस में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ED द्वारा गिरफ्तार की गईं थी. […]...
देश

फिर 90 के दशक जैसी दहशत फैलाना चाहते हैं आतंकी…ये 3 कारण दे रहे संकेत

Uttarakhand Vidhansabha
जम्मू का इलाका हमेशा से बेहद शांत माना जाता रहा है. बीते दिनों जब आतंकवाद चरम पर था तब भी घाटी की तुलना में जम्मू में आतंकी वारदातें कम ही होती थीं. लेकिन करीब 3-4 महीनों में ये ट्रेंड बदल गया है. हाल के दिनों में कश्मीर से ज्यादा जम्मू के इलाकों में आतंकी हमले हो रहे हैं. माना जा रहा है कि आतंकी संगठनों ने अब अपनी रणनीति बदल दी है, यही वजह है कि जम्मू के इलाकों में अचानक आतंकी हमले बढ़ गए हैं. जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद के मुताबिक जम्मू का इलाका आतंकियों के […]...
देश

लातेहार: न सड़क न एंबुलेंस… खाट पर लाद बीमार महिला को ले जा रहे थे, रास्ते में ही हो गई मौत

Uttarakhand Vidhansabha
आए दिन सड़क खराब होने के कारण लोगों को खटिया पर लिटाकर अस्पताल ले जाने के मामले सामने आते हैं. ठीक ऐसा ही एक मामला झारखंड के लातेहार जिले से देखने को मिला है. यहां गांव की सड़क की स्थिति बेहद खराब है. यहां एंबुलेंस गांव तक नहीं पुहंच पाती है. गांव में एक बीमार महिला को खटिया पर लिटाकर अस्पताल ले जाया जा रहा था. उसी दौरान महिला की मौत हो गई. गांव के लोग सरकार के झूठे वादों से परेशान होकर कई सवाल उठा रहे हैं. मामला लातेहार जिले के बसेरिया गांव का है. यहां सोमवार की सुबह […]...
देश

IAS पूजा खेडकर को एम्स से क्यों नहीं मिला दिव्यांगता सर्टिफिकेट, कैसे बनता है प्रमाण पत्र?

Uttarakhand Vidhansabha
ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर सुर्खियों में हैं. अधिकारों के दुरुपयोग के साथ ही दिव्यांगता सर्टिफिकेट को लेकर भी वो सवालों के घेरे में हैं. एम्स के पूर्व निदेशक डॉ एम सी मिश्रा ने टीवी9 भारतवर्ष से खास बातचीत में बताया है कि दिव्यांगता सर्टिफिकेट के क्या प्रावधान हैं. अगर कोई व्यक्ति दिव्यांगता की किसी भी श्रेणी में आता है तो इसके लिए उसे मेडिकल बोर्ड से गुजरना पड़ता है. एम्स के पूर्व निदेशक डॉक्टर एम सी मिश्रा ने कहा कि डॉक्टर को यह बताना पड़ता है कि क्यों किसी व्यक्ति को दिव्यांगता का सर्टिफिकेट दिया जाए. साथ ही अगर व्यक्ति […]...
हरियाणा

ओबीसी की रैली, बनिया का जिक्र, हरियाणा में भूपिंदर हुड्डा पर क्या-क्या बोले अमित शाह?

Uttarakhand Vidhansabha
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी का चुनावी बिगुल फूंका. 23 मिनट के अपने भाषण में शाह ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के साथ-साथ हरियाणा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा. शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जिला देखकर काम करती थी, लेकिन हम संपूर्ण हरियाणा का विकास कर रहे हैं. शाह ने भूपिंदर हुड्डा के हिसाब मांगो अभियान पर भी तंज कसा और कहा कि मैं बनिया का बेटा हूं. पाई-पाई का हिसाब रखता हूं. बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता जनता को अपना हिसाब देने के लिए […]...