शादीशुदा प्रेमिका के 6 टुकड़े किए, पहचान छिपाने के लिए मुंह को पेट्रोल से जलाया…3 महीने बाद पकड़ा गया साइकोकिलर
बालोद : बालोद पुलिस ने तीन महीने बाद आखिरकार अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। अवैध संबंधों के चलते एक साईकोकिलर ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या की थी। हत्या का तरीका बेहद भयानक था। साइकोकिलर दीपक साहू ने पहले 39 वर्षीय प्रमिला धुर्वे के साथ शराब पिलाकर और पीकर शारीरिक संबंध बनाए फिर आधी रात को उसका गला दबाकर हत्या कर दी। फिर लाश की पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल से उसका मुंह जलाया। फिर धारदार हसिया से उसके शरीर के 6 टुकड़े कर दो अलग अलग बोरी में भरकर जंगल में दो अलग अलग जगह फेंक दिया। […]...
