15 C
Dehradun, IN
March 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डधर्ममुख्य समाचार

बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट आज दोपहर 2:56 बजे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। भारी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रावल अमरनाथ नंबूदरी ने परंपरागत रीति से कपाट बंद किए।

कपाट बंद होने से पहले मंदिर को 12 क्विंटल फूलों से सजाया गया और ‘बेडू पाको बारमासा’ गीत की गूंज के बीच दर्शनों का अंतिम दौर चला। परंपरा के अनुसार उद्धव और कुबेर की प्रतिमाओं को गर्भगृह से बाहर लाया गया, जबकि देवी लक्ष्मी को गर्भगृह में विराजमान किया गया। भगवान बदरी विशाल को माणा महिला मंगल दल द्वारा तैयार घृत कंबल ओढ़ाया गया।

शीतकालीन प्रवास के दौरान भक्त अब भगवान बदरीनाथ के दर्शन पांडुकेश्वर स्थित योगध्यान बदरी में कर सकेंगे।

Related posts

सावन के पवित्र सोमवार को विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में भी भक्तों द्वारा महादेव की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है

Uttarakhand Vidhansabha

अपनत्व और स्नेह का संगम: मुख्यमंत्री धामी ने पैतृक गांव में बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद, मातृशक्ति का दिखाया सम्मान

Uttarakhand Vidhansabha

दिल्ली के पर्यटकों की बस पर किया दबंगों ने हमला शीशे तोड़े पर्यटक रहे डरे सहमे

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment