18.6 C
Dehradun, IN
October 15, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

दिल्ली के पर्यटकों की बस पर किया दबंगों ने हमला शीशे तोड़े पर्यटक रहे डरे सहमे

रविवार देर शाम रामनगर के डिग्री कॉलेज के पास एक अप्रत्याशित घटना ने पर्यटकों की शांति को भंग कर दिया,दिल्ली से आए पर्यटकों की एक बस पर कुछ अज्ञात युवकों द्वारा हमला कर दिया गया, जिससे बस के शीशे टूट गए और पर्यटक सहम गए, यह घटना करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है जब पर्यटक जंगल सफारी से लौटकर बस में सवार हो रहे थे.

बताया जा रहा है कि ये पर्यटक अपनी जिप्सी से जंगल सफारी के बाद लौटे थे और उन्होंने अपनी दिल्ली नंबर की बस (DL-011948) डिग्री कॉलेज के पास ढाल में सड़क किनारे खड़ी की थी,उसी दौरान कुछ स्थानीय युवक आपस में किसी बात को लेकर बहस कर रहे थे,विवाद इतना बढ़ा कि उन युवकों ने गुस्से में आकर बस के सामने स्कूटी लगा दी और देखते ही देखते बस पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस पर हमला करने के दौरान युवकों ने बस के आगे और साइड के शीशे तोड़ डाले उस वक्त बस में बैठे पर्यटक इस घटना से बेहद डर गए और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सके पर्यटकों ने बताया कि उन्होंने समझाने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने सुनने की बजाय और ज्यादा तोड़फोड़ कर दी. इसके बाद हमलावर युवक मौके से फरार हो गए.

बस चालक सुनील कुमार शर्मा जो हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी का रहने वाला है उसने तुरंत पुलिस को फोन किया, उसने बताया कि उसने शाम 7 बजकर 4 मिनट पर घटना की सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस एक घंटे बाद करीब 7 बजकर 54 मिनट पर मौके पर पहुंची, इस मामले में रामनगर कोतवाली के एसएसआई मनोज नयाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि पर्यटकों के वाहन पर हमला और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है उन्होंने कहा चालक सुनील कुमार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल अज्ञात युवकों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है। पर्यटकों के साथ हुई इस घटना ने न केवल उनकी सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं बल्कि रामनगर जैसे पर्यटन हब की छवि को भी नुकसान पहुंचाया है, जहां एक ओर राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कर रही है, वहीं इस तरह की घटनाएं उन प्रयासों पर पानी फेरती नजर आती हैं.स्थानीय लोगों का भी मानना है कि रामनगर जैसे पर्यटन क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं,पुलिस प्रशासन को ऐसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए ताकि पर्यटकों का भरोसा बना रहे और क्षेत्र की साख पर आंच न आए.फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने और चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है,उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

Related posts

हरिद्वार में प्रेस क्लब द्वारा आयोजित हिन्दी पत्रकारिता द्वि-शताब्दी समारोह में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग

Nidhi Jain

हरेला पर्व पर MDDA की हरित पहल, वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Uttarakhand Vidhansabha

अतिक्रमण नहीं हटा…तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज: जिलाधिकारी सविन बंसल

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment