15.5 C
Dehradun, IN
March 22, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

घोटालों पर भाजपा का हमला—मथुरा दत्त जोशी बोले, कांग्रेस शासन में सीएम आवास से चलते थे घपले, भाजपा में दोषियों पर तुरंत कार्रवाई

प्रदेश में सामने आ रहे घोटालों को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि वर्तमान सरकार में यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाती है। मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस शासन का पूरा कार्यकाल ही घोटालों और घपलों से भरा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय मुख्यमंत्री आवास से ही घोटाले संचालित हो रहे थे और विभिन्न तरीकों से अवैध टैक्स वसूली की जा रही थी। केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर कांग्रेस ने अनेक बड़े घोटालों को अंजाम दिया था और उन्हें दबाने का प्रयास किया गया विशेष रूप से आबकारी विभाग का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में यह विभाग पूरी तरह घोटालों का अड्डा बन चुका था। वहीं भाजपा सरकार में यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो बड़े-बड़े अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाती है। भाजपा के शासनकाल में अनियमितताओं का पर्दाफाश हो रहा है और दोषियों को बख्शा नहीं जा रहा।

Related posts

चार धाम यात्रा से पहले तैयारियों में जुटा प्रशासन, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Uttarakhand Vidhansabha

अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल गट्टू व हैवानों की संलिप्तता मामले में सीबीआई जांच के आदेश दे राजभवन-जनसंघर्ष मोर्चा

Uttarakhand Vidhansabha

6 साल से क्यों खेल रही सीबीआई लुका- छुपी का खेल: जनसंघर्ष मोर्चा

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment