Category : मध्यप्रदेश
खरगोन में बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया पिता पानी में डूबा, हुई मौत
खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बिष्टान थाना क्षेत्र के समर पाठ के पास बलखड खुर्द में एक व्यक्ति अपने बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया था, जहां पर वह डूब गया और उसकी मौत हो गई है, पुलिस ने बताया कि ग्राम बलखड खुर्द निवासी नरसिंह पिता पतलिया अपने दो बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह तालाब के बीच पहुंच गया व बच्चे किनारे पर थे नरसिंह के बीच में पहुंच जाने से वह संतुलन नहीं बना पाया और डूबने लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। पीता अपने दो बच्चे लड़की पायल […]...
हथियारों के दम पर कबाड़िए से लाखों की लूट, बदमाशों ने दुकान बंद करने की दी धमकी…घटना सीसीटीवी में कैद
शहडोल : शहडोल में बदमाशों के हौंसले बुलंद है। जहां बेखौफ बदमाश खुलेआम हथियार लहराते दिखते हैं। ताजा मामला शहडोल संभागीय मुख्यालय से सामने आया है। जहां एक दबंग कबाड़ी अपनी गैंग के साथ दूसरे कबाड़ी की दुकान में हथियारों के बल पर 1 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गया। साथ ही उसको दुकान बंद करने की धमकी दी और कहा कि तुम्हारी वजह से मेरी कबाड़ का काम प्रभावित होता है, नहीं तो वो उसे जान से मार देगा। सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। खास बात यह कि पीड़ित मामले की एफआईआर […]...
रेलवे के टावर वैगन ड्राइवर को गुड्स ड्रायवर के समान मिलेगा रनिंग एलाउंस, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश पर मुहर
जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के उस आदेश पर मुहर लगा दी, जिसके तहत टावर वैगन ड्राइवर को गुड्स ड्राइवर के समान रनिंग एलाउंस देने के निर्देश दिए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे द्वारा हाई कोर्ट के आदेश के विरुद्ध विशेष अनुमति याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति हिमा कोहली व न्यायमूर्ति संदीप मेहता की युगलपीठ ने हाई कोर्ट के पूर्व आदेश को सही निरूपित किया। भोपाल निवासी पीएन विश्वकर्मा, करण सिंह, हरि सिंह व तेजराम की ओर से अधिवक्ता वृन्दावन तिवारी ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि याचिकाकर्ता पश्चिम मध्य रेल जोन के […]...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे इंदौर , गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में हुए शामिल
इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज वायुयान द्वारा इंदौर पहुंचे। वे यहां देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सभागृह में आयोजित गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। इसके पश्चात उनका आज ही वायुयान द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम है। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर समस्त देश व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षकों के सम्मान में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का नाम कुलगुरू करने का ऐतिहासिक निर्णय भी लिया है। मुूख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यहां कुलगुरु परंपरा […]...
भोपाल में एएसआई के घर में श्वान के बच्चे से क्रूरता, एएसआई बोले- ऐसा कुछ नहीं है
भोपाल। राजधानी के देहात थाना क्षेत्र रातीबड़ में रहने वाले एएसआई मोहन लाल के घर का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर बहुप्रसारित हो रहा है। उस वीडियो में एक महिला समेत दो लोग श्वान के बच्चे से क्रूरता करते नजर आ रहे हैं। ये दोनों एएसआई की पत्नी और बेटा बताए जा रहे हैं। एएसआई फिलहाल सीहोर जिले के एक थाने में पदस्थ हैं। श्वान के बच्चे को एएसआई के घर से कुछ पशुप्रेमियों ने रेस्क्यू करने के बाद उसे शेल्डर होम में रखवाया। घटना करीब 09 माह पुरानी है, जो वीडियो वायरल होने के बाद […]...
केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार का अनौखा अंदाज, पहले फूल बरसाए फिर झाडू लगाया
छतरपुर : केंद्रीय मंत्री डाॅ वीरेंद्र खटीक कुछ न कुछ नया करते रहते हैं। गत दिवस छतरपुर के एक कार्यक्रम में उनका अनौखा अंदाज दिखा। जहां कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों पर पहले फूल बरसाए उसके बाद फूलों का जो कचरा फैला उसे झाड़ू लगाकर साफ करने जुट गए। जहां मौजूद लोगों कहते रहे कि हम लगा देते हैं झांडू लेकिन उन्होंने खुद ही झाड़ू लगाते रहे। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होता रहा। वीरेंद्र खटीक टीकमगढ़ लोकसभा से फिर सांसद चुनकर आए हैं। छतरपुर के एक निजी होटल में वह सम्मान समारोह में शामिल हुए थे। जहां खुद ही […]...
गुरु पूर्णिमा पर खंडवा के दादाजी दरबार में उमड़े श्रद्धालु, धूनीमाई में हुआ सूखे मेवे का हवन
खंडवा। अवधूत संत श्रीधूनीवाले दादाजी की समाधि पर शीश नवाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार से ही पूर्णिमा तिथि शुरू होने पर कल भी यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दादाजी दरबार पहुंचे। देर रात तक समाधि पर करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए थे। रात 7:30 बजे जब उत्सव की महाआरती हुई तो आकर्षक विद्युत सज्जा के बीच श्रीदादाजी दरबार भीड़ से पट गया। भज लो दादाजी का नाम भज लो हरिहरजी का नाम के जयकारे से दरबार गूंज उठा। रात 12 बजे धूनीमाई में सूखे मेवे का हवन हुआ। धूनी का तापमान 60 […]...
भिंड में सास की पीट-पीटकर हत्या करने वाली बहू, बेटा और नाती गिरफ्तार
भिंड। सोने की मोहरें (सोने के सिक्के) और जमीन बंटवारे को लेकर सास की पीट-पीट कर हत्या करने वाली बहू, बेटा और नाती को बरासों पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार रात करीब एक बजे चंदूपुरा सब स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। घटना के बाद तीनों लोग गांव से फरार हो गए थे। और रात में पैदल-पैदल भिंड आ रहे थे। शनिवार को पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें भेज भेज दिया गया है। यह है पूरा मामला बता दें कि 95 वर्षीय सुखदेवी बघेल पत्नी रामनाथ बघेल निवासी खैरोली थाना बरासों के दो बेटे हैं। बड़ा […]...
पिस्टल बेचने की फिराक में बैठे थे 4 युवक… मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार
बैतूल। नगर के गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने देसी पिस्टल और कट्टे की तस्करी करने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से तीन देसी कट्टे, एक पिस्टल,एक कारतूस बरामद किया गया है। आरोपितों में एक जिला बदर का आरोपित भी है। आरोपितों को बैतूल के शातिर बदमाश ने बेचने के लिए अवैध हथियार दिए थे। पुलिस अब अवैध हथियार की तस्करी करने वाले गिरोह का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि शुक्रवार रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली थी कि रैन बसेरा चौक के पास […]...
जबलपुर में कबाड़ गोदाम में धमाके का दो बार सीन रिक्रिएशन, हर बार अलग घटनाक्रम
जबलपुर। अधारताल औद्योगिक इलाके में संचालित कबाड़ के गोदाम में धमाके की घटना का रिक्रिएशन हुआ। एक बार नहीं दो बार पुलिस ने सिलसिलेवार घटना के बारे में आरोपित सूर्या बायोटेक प्रोडक्ट्स फर्म के संचालक कपिल जैन और सलिल जैन से पूछताछ की। हर बार दोनों ने अलग-अलग जानकारी दी। इस मामले में आरोपितों की रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उनकी पुलिस रिमांड सोमवार तक के लिए बढ़ा दी गई। पूछताछ में पुलिस का संदेह दोनों पर और गहरा गया है। पुलिस को अंदेशा है कि कपिल और सलिल कुछ […]...
