Category : मध्यप्रदेश
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इंदौर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा
इंदौर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को शहर पहुंचे। वे इंदौर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में शामिल हुए। इंदौर पहुंचने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव आदि ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। रेसीडेंसी कोठी इंदौर में संभागायुक्त दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सौजन्य भेंट की। लोक सभा अध्यक्ष बिरला को गार्ड ऑफ ऑनर भी पेश किया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बिजासन फाॅरेस्ट कैम्प में आयोजित समारोह में जाएंगे। बिरला ने पितृ पर्वत पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ पौधा […]...
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- हिंदू वाले बयान पर राहुल गांधी का वीडियो आधा दिखाया
नरसिंहपुर। हिंदू धर्म के खिलाफ बोलने पर देश भर में सनातनी प्रदर्शन कर रहे हैं। जगह-जगह राहुल गांधी के पुतले फूंककर अपना विरोध जता रहे हैं। इसी बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद राहुल गांधी के समर्थन में उतर आए हैं। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोल रहे हैं कि राहुल गांधी ने ऐसा कुछ नहीं बोला कि जिसके लिए इतना विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने बयान में राहुल की सचाई बताई संसद में हिंदू धर्म के खिलाफ राहुल गांधी के बयान पर देश में प्रतिशोध है। कई शहरों में राहुल के पुतले जलाए जा रहे हैं तो कहीं निंदा की जा […]...
निसरपुर के कुक्षी-बड़वानी मार्ग पर तूफान और मारुति वेन की टक्कर, दो लोगों की मौत, सात घायल
धार। निसरपुर में मंगलवार की सुबह लगभग 8:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। कुक्षी की ओर से आ रही तूफान और बड़वानी की ओर से आ रही मारुति वेन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसके चलते बड़वानी जिले के ग्राम खेड़ी गांव के रहने वाले दो लोगो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। अन्य 7 लोगों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल बडवानी रेफ़र किया गया। जानकारी के अनुसार मारुति वेन में सवार सभी बड़वानी की ओर से गणपुर चौकड़ी होते हुए उज्जैन जा रहे थे। कुक्षी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही तूफान गाड़ी ने […]...
सेक्सटॉर्शन गैंग का राजफाश… कॉल कर बुलाते, बंधक बनाकर करते रुपयों की डिमांड, गिरफ्तार 2 महिलाओं के पास से मिली अश्लील वीडियो क्लिपिंग
मंदसौर। मंदसौर की नई आबादी पुलिस ने मेनपुरिया गांव स्थित मकान में दबिश देकर सेक्सटॉर्शन गैंग का राजफाश किया है। यह गैंग लगभग 2 सालों से सक्रिय थी और बार-बार अपना स्थान बदल लेते थे। इस चक्कर में पुलिस की पकड़ से दूर थे। मामले में पुलिस को 2 आरोपी महिलाओं के मोबाइल से 2-2 मिनट के अश्लील वीडियो की 40 क्लिपिंग मिली है। दबिश वाले मकान से 3 लाख रुपये मिले हैं। पुलिस का मानना है कि गैंग अब तक ब्लैकमेलिंग कर 30 लाख से ज्यादा रुपये वसूल चुकी थी। 8 से 10 मामलों की जानकारी भी सामने आई है। […]...
घर में बनी पानी की टंकी में मिले दो सगे भाइयों के शव, गांव में फैली सनसनी
सीहोर। जिले के ग्राम बोरदी कलां में मंगलवार सुबह एक घर में बनी पानी की टंकी में दो सगे भाइयों के शव मिले। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। दोनों के शवों को घर में बनी पानी की टंकी में उनके अन्य दो भाइयों ने देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार इछावर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरदी कलां निवासी राहुल जायसवाल और गोलू जायसवाल पिता विष्णु जायसवाल के शव घर के ही पानी के टैंक में मिले। दोनों सगे भाई गांव में ही रह कर सीमेंट की दुकान […]...
डिंडौरी के शहपुरा में दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो गंभीर; स्कूल की वैन बनी सहारा
शहपुरा, डिंडौरी । जिले के शहपुरा थाना अंतर्गत शारदा टेकरी मोड़ के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वही दो गंभीर घायलों को सामुदायिक केंद्र शहपुरा में प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के दौरान दोनों की गति बहुत तेज थी। दो तत्काल प्राथमिक उपचार देने के बाद जबलपुर रेफर पुलिस ने बताया कि बाइक क्रमक Mp52mb0704 में सवार होकर आयुष पिता ब्रजलाल साहू 30 वर्ष निवासी शहपुरा, हिमांशु पिता प्रताप कुमार गुप्ता उम्र 30 वर्ष शहपुरा, […]...
15 साल से सीने में जल रही थी आग, दुष्कर्म कर मार डाला; कारण सुनकर हो जाएंगे हैरान
शहडोल। बलबहरा में किसी बात को लेकर महिला को कमल को समझाना महंगा पड़ गया। महिला को भी पता नहीं होगा कि घटना के इतने वर्ष के बाद भी कमल ऐसा कुछ कर देगा। केशवाही पुलिस चौकी में जून में हुए वृद्धा की हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को बताया कि 28 जून की सुबह ग्राम बलबहरा में पापन साहू के खेत में बुजुर्ग महिला का शव मिला था। पहचान रामबाई सिंह (कदम फूल) गोंड उम्र 70 साल निवासी बलबहरा के रूप में हुई थी। सीने में धधक रही बदले की आग को हत्या कर बुझाया […]...
जबलपुर पुलिस ने शमीम कबाड़ी को ‘दुबई’ भेजा, हाई कोर्ट बहुचर्चित कबाड़खाना ब्लास्ट मामले में सख्त
जबलपुर। हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति जीएस अहलूवालिया ने जबलपुर के दिल दहला देने वाले बहुचर्चित रजा मेटल कबाड़खाना ब्लास्ट मामले में सख्ती बरती है। इस मामले में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कुछ घायल हो गए थे। दो माह बीतने के बाद भी मुख्य आरोपित शमीम कबाड़ी पुलिस की गिरफ्त से कोसों दूर है। जबलपुर पुलिस का रवैया ढुलमुल परिलक्षित एकलपीठ ने अपने कड़े आदेश में कहा है कि एक ओर शासकीय अधिवक्ता कोर्ट को अवगत करा रहे हैं कि राज्य शासन की एजेंसियाें ने इस प्रकरण को बेहद गंभीरता से लिया है, वहीं […]...
परमानंद धाम से गायब हुआ मानसिक दिव्यांग बालक, अपहरण का केस दर्ज, पुलिस कर रही तलाश
इंदौर। शहर के युगपुरुष धाम में मानसिक-शारीरिक दिव्यांग बच्चों के बीमार होने और कुछ की मृत्यु होने के बाद जिन बच्चों को खंडवा रोड स्थित परमानंद आश्रम में स्थानांतरित किया गया था, उनमें से एक 16 वर्षीय आनंद कुमार गायब है। आश्रम संचालिका डॉ अनीता शर्मा की शिकायत के बाद पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार यह किशोर मानसिक रूप से दिव्यांग है, इसलिए आशंका है कि आश्रम के बाहर चले जाने के बाद वह किसी घटना का शिकार भी बन सकता है। किशोर के गायब होने से प्रशासन और पुलिस में हड़कंप है। पुलिस […]...
रतलाम में भाजपा नेता ने बीच सड़क पर मचाया उत्पात ,पुलिस को दी गालियां, जानिए पूरा मामला
रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक मामला ऐसा हुआ है, जहां पर भाजपा के एक नेता ने पुलिस जवानों को खुलेआम गालियां दी और उनके सामने ही गाड़ियों के कांच फोड़ते हुए गुस्से में बोला की जा बुला तेरे एसपी को! जब पुलिस के जवान और अधिकारियों की भाजपा नेताओं के सामने यह हालत है तो आम जनता की क्या होगी। आपको बता दें कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है। यह वीडियो शहर के गायत्री सिनेमा के बाहर का है। यह वीडियो पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी […]...
