26 C
Dehradun, IN
April 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

डिंडौरी के शहपुरा में दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो गंभीर; स्कूल की वैन बनी सहारा

शहपुरा, डिंडौरी । जिले के शहपुरा थाना अंतर्गत शारदा टेकरी मोड़ के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वही दो गंभीर घायलों को सामुदायिक केंद्र शहपुरा में प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के दौरान दोनों की गति बहुत तेज थी।

दो तत्काल प्राथमिक उपचार देने के बाद जबलपुर रेफर

पुलिस ने बताया कि बाइक क्रमक Mp52mb0704 में सवार होकर आयुष पिता ब्रजलाल साहू 30 वर्ष निवासी शहपुरा, हिमांशु पिता प्रताप कुमार गुप्ता उम्र 30 वर्ष शहपुरा, डिंडौरी की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से सामने से आ रही मोटर साइकिल क्रमांक Mp20nw1530 से टकरा गए। दुर्घटना में अमरजीत साहू पिता बेनी प्रसाद साहू निवासी अमठेरा गंभीर घायल हो गया, जिसे शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार देने के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया।

एमएसडब्ल्यू की परीक्षा देने जा रहा था

अमरजीत साहू पिता बेनी प्रसाद साहू एमएसडब्ल्यू की परीक्षा देने के लिये शहपुरा जा रहा था। तभी लगभग 10 बजे के आसपास शारदा टेकरी के पास उक्त घटना कारित हो गई। घटना में घायल आयुष और हिमांशु नर्मदांचल विद्यापीठ कल्याण केंद्र में पढ़ाने जा रहे थे।

सेंट एंजिल पब्लिक स्कूल की वैन ने घायलों को पहुंचाया

घटना के आधे घंटे बीत जाने के बाद भी लोग तमाशबीन बने रहे। पुलिस और 108 वाहन मौके पर नहीं पहुंची। तब शहपुरा में संचालित सेंट एंजिल पब्लिक स्कूल की वैन वहां से गुजर रही थी। उसमें बैठे टीचर बसंत साहू ने दोनों घायलों को तत्काल देर न करते हुये सामुदायिक केंद्र शहपुरा पहुंचाया।

Related posts

नवनिर्वाचित सांसद राहुल सिंह ने चुनाव जीतते ही बनाया यह रिकार्ड

Uttarakhand Vidhansabha

आगर के मोती सागर तालाब में खोदाई के दौरान निकले लाखों रुपये के गले हुए नोट

Uttarakhand Vidhansabha

कार पलटने से घायल किशोर ने अस्पताल में तोड़ा दम, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Uttarakhand Vidhansabha