Category : मध्यप्रदेश
ईएसबी पांच माह में कराएगा आठ प्रतियोगी परीक्षाएं, सुरक्षा व्यवस्था होगी तगड़ी
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में खेल, गायन व वादन के लिए प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक पद पर अगस्त में चयन परीक्षा होगी। इसमें वे अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो शिक्षक पात्रता परीक्षा में चयनित हुए हैं। इस साल के अंत तक इनकी भर्ती प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती भी की जाएगी। मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) जुलाई से नवंबर तक सात प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। इसमें तीन प्रवेश परीक्षाएं, एक चयन परीक्षा और चार भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं। इसमें महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश परीक्षा,प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट, […]...
मध्य प्रदेश के कंवला को कहा जाता है मिनी गोवा, जानिये कैसे पहुंच सकते हैं इस पर्यटन स्थल पर
भानपुरा। मंदसौर जिले की भानपुरा तहसील में गांधीसागर बांध के किनारे बसा ग्राम कंवला चर्चाओं में हैं। गांधीसागर झील का किनारा और गांव के आस-पास का भौगोलिक स्वरूप कुछ ऐसा दृश्य बनाता है कि यह किसी भी समुद्र तट से कम नहीं लगता है। इसके चलते ही कंवला मिनी गोवा के नाम से प्रसिद्ध हो रहा है। गांधीसागर में भरे अथाह पानी में हवा के साथ उठती लहरें हूबहू समुद्र की तरह दिखती हैं। जून में यहां लोग पहुंचना शुरू हो जाते हैं । उम्मीद है अभी बारिश में और भी पर्यटक यहां पहुंचेंगे। पछुआ हवाएं चलने पर पर चंबल की ऊंची-ऊंची […]...
खेत पर काम करने गए दंपती पर गिरी आकाशीय बिजली, रातभर पड़े रहे शव
देवास। बागली थाना क्षेत्र के गांव पीपल्याजान में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दंपती की मौत हो गई। दंपती खेत पर काम के लिए गए थे। दोनों की मौत एक पेड़ के नीचे होने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना शनिवार शाम को होना माना जा रहा है। रातभर इनके शव पेड़ के नीचे ही पड़े रहे। रविवार सुबह जब काेई खेत पर पहुंचा तो दंपती के शव नजर आए। इसके बाद स्वजनों और गांववालों को पता चला। मौके पर भीड़ लग गई। स्वजन बिलखते रहे। सूचना मिलने पर चापड़ा पुलिस सहायता केंद्र से पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी […]...
छिंदवाड़ा में फांसी लगाकर प्रेमी युगल ने दी जान, पुलिस मामले की जांच में जुटी..
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में युवक और युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, यह घटना बांसडोंगरी क्षेत्र की है, यहां पर महुआ के पेड़ पर दो प्रेमी युगल ने फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में मामा भांजी हैं, और विवाह में आ रही समस्या के चलते दोनों ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने तत्काल एफएसएल टीम को भी मौके पर बुला लिया गया था। इस मामले पर तामिया पुलिस का कहना है कि महुए के पेड़ पर वीरेंद्र और सुषमा का शव पेड़ […]...
इंदौर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, कैलाश विजयवर्गीय का करीबी था मृतक
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के एमजी रोड़ थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई, हत्या जेल रोड़ स्थित विजय भांग गोटा के सामने हुई है। मोनू की हत्या जिन बदमाशों ने की थी वह उनके घर के आसपास ही रहते थे। हत्या के बाद मोनू के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। हत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है। जेल रोड़ स्थित उषा फाटक के रहने वाले मोनू कल्याणे की आज भगवा वाहन रैली थी, जिसके लिए वह देर रात तक […]...
मां ने 2 साल की बेटी का चाकू से काटा गला, फिर खुद को भी मारे चाकू दीवार पर लिखा सुसाइड नोट, जानिए पूरा मामला
सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक मां ने अपनी 2 साल की बेटी का चाकू से गला काट दिया और उसकी हत्या कर दी, इसके बाद महिला ने खुद को भी चाकू मार लिया मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला को आत्मघाती कदम उठाने से रोका और पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई थी और घायल हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे रीवा रेफर कर दिया गया है। महिला ने खुद को चाकू मारने से पहले दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा है। महिला के भाई ने ससुराल वालों पर […]...
डिंडोरी में आपसी विवाद में सूबेदार की गोली मारकर हत्या, भरमार बंदूक से उतारा मौत के घाट
डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में मेहदवानी थाना क्षेत्र में आने वाले एक गांव में युवक ने एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है, पुलिस अभी पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है ,प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहदवानी थाना क्षेत्र में आने कोंडाझिर गांव में रहने वाले रामदयाल का बेटा सुशील 4 साल से अपने पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार सूबेदार धुर्वे के घर पर ही रह रहा है। आरोपी रामदयाल शराब के नशे में आया और उसने पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार सूबेदार धुर्वे […]...
NEET को लेकर केंद्र सरकार की कार्रवाई को कमलनाथ ने बताया खानापूर्ति, कह दी यह बड़ी बात..
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा, कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार की अब तक की कार्रवाई खानापूर्ति जैसी प्रतीत हो रही है। अब तक इतनी बात स्पष्ट हो चुकी है कि NEET परीक्षा का पेपर लीक हुआ था और सरकार ने जिस तरह से NTA के महानिदेशक को हटाया है और परीक्षा में हुई कुछ गड़बड़ियों की जाँच CBI को सौंपी है उस से स्पष्ट है कि सरकार ने भी पेपर लीक होना स्वीकार कर लिया […]...
इंदौर में बीजेपी नेता को गोलियों से भूना, समर्थकों ने काटा बवाल, आरोपियों के घर में की तोड़फोड़
मध्य प्रदेश के इंदौर में बदमाशों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. मृतक मोनू भाजपा युवा मोर्चा के नेता हैं. पहले हुई किसी बात के खुन्नस के कारण दोनों आरोपी पड़ोस में ही रहने वाले दोनों बदमाश मोनू कल्याण के घर पहुंचे. वहां मोनू कल्याण से पहले बहस की. बहस इतनी बढ़ गई कि बदमाशों ने पिस्टल निकाली और मोनू पर फायरिंग कर दी. वहीं, भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष की हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के घरों के पास समर्थकों ने आग लगाकर तोड़फोड़ की. गोली […]...
होटल में बिताई रात, फिर कर दिया गर्लफ्रेंड का कत्ल…150Km दूर लाश के टुकड़े करने ले गया, राज खुला तो पी गया तेजाब
मध्य प्रदेश के अमरकंटक में 20 जून को एक युवक अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरने पहुंचा. यहां दोनों रात भर तक साथ रहे. इसके बाद अगले दिन प्रेमी ने कहा कि चलो मैं तुम्हें लॉन्ग ड्राइव पर ले चलता हूं. प्रेमिका भी मान गई. फिर कार में बैठकर दोनों लॉन्ग ड्राइव पर निकल पड़े. लेकिन प्रेमिका इस बात से बिल्कुल ही अंजान थी कि आगे उसके साथ क्या होने वाला है. रास्ते में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. गर्लफ्रेंड चीखने लगी तो प्रेमी ने चाकू से उसका गला रेत डाला. अब […]...
