24.1 C
Dehradun, IN
April 26, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

इंदौर में बीजेपी नेता को गोलियों से भूना, समर्थकों ने काटा बवाल, आरोपियों के घर में की तोड़फोड़

मध्य प्रदेश के इंदौर में बदमाशों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. मृतक मोनू भाजपा युवा मोर्चा के नेता हैं. पहले हुई किसी बात के खुन्नस के कारण दोनों आरोपी पड़ोस में ही रहने वाले दोनों बदमाश मोनू कल्याण के घर पहुंचे. वहां मोनू कल्याण से पहले बहस की. बहस इतनी बढ़ गई कि बदमाशों ने पिस्टल निकाली और मोनू पर फायरिंग कर दी. वहीं, भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष की हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के घरों के पास समर्थकों ने आग लगाकर तोड़फोड़ की.

गोली चलने के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई, मोनू के साथ मौजूद युवकों ने बदमाशों को पकड़नम के लिए उनके पीछे दौड़े लेकिन, बदमाशों ने उनपर भी फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए. मोनू के दोस्त उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है.

सीने से सटाकर मारी गोली

इंदौर के एमजी रोड के चिमन बाग चौराहे के पास यह घटना घटी. चिमनबाग चौराहे पर देर रात मोनू कल्याण अपने एक साथी के साथ अपनी भगवा यात्रा के बैनर पोस्टर क्षेत्र में लगा रहे थे. इस दौरान वहां पर मोनू कल्याण के घर के पड़ोस में ही रहने वाले पीयूष और अर्जुन नामक दो युवक पहुंचे और पुरानी बात को लेकर विवाद करने लगे. इसी दौरान मोनू कल्याण और बदमाश पीयूष और अर्जुन में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. इस दौरान बदमाश पीयूष और अर्जुन ने अपने पास मौजूद पिस्टल से भाजपा युवा मोर्चा के नेता मोनू कल्याण पर पिस्टल से फायरिंग कर दी. आरोपियों ने बंदूक से फायर इतनी पास से किया कि भाजपा युवा मोर्चा के नेता मोनू कल्याण को गोली सीने पर लगी.

इसके बाद जब बदमाशों ने मोनू कल्याण पर पिस्टल से फायर किया तो साथ में मौजूद युवक बदमाशों को पकड़ने के लिए उनके पीछे दौड़ा, लेकिन बदमाशों ने मोनू कल्याण के साथ में मौजूद युवक पर भी फायर किए और वहां से फरार हुआ है इसके बाद मोनू कल्याण का दोस्त ही उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन काफी देर हो जाने के कारण मोनू की मौत हो गई.

वहीं, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बेहद करीबी बीजेपी नेता हत्या पर बोले मोनू कल्याणी की हत्या दुखद है पार्टी के पदाधिकारी था नगरी प्रशासन मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन को हमने दोषी के ऊपर कार्रवाई करने का कहा है.

Related posts

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में दौलतपुर क्षेत्र में दीवार गिरने से चार लोग दब गए ,आपको बता दें कि इस हादसे में 6 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। एक महिला और दो बच्चों को गंभीर चोट आई है उनको जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार की है प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन बच्चे अपनी दादी के साथ शादी समारोह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। धूप तेज होने के कारण तीनों बच्चे दादी के साथ कच्चे मकान के पास बैठ गए तभी अचानक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। जिसमें दादी सहित बच्चे दब गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि धूप तेज होने के कारण महिला बच्चों के साथ छांव में बैठ गई थी और इस समय ही दीवार गिर गई।  दीवार पुरानी थी जो अचानक गिरी है, इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है। वृद्ध महिला और दो बच्चे घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। इस हादसे में दादी आरिफा बानो ,हसलीन, एंजेला घायल हुए हैं 6 वर्षीय आफरीन की मौत हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को ऑटो से अस्पताल पहुंचाया है।

Uttarakhand Vidhansabha

टक्कर के बाद ट्रकों में लगी आग, चार लोग जिंदा जले, कटर से ट्रक काटकर निकाले शव..

Uttarakhand Vidhansabha

झारखंड पहुंचे मप्र बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रचार के पहले की बाबा वैद्यनाथ की पूजा

Uttarakhand Vidhansabha