27.7 C
Dehradun, IN
March 7, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Category : मध्यप्रदेश

दलदल में फंसे मिले शावक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, लंग्स में था इन्फेक्शन…

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक बाघ के शावक की मौत हो गई है। वन मंडल मझगवां रेंज अंतर्गत चितहरा में गुरुवार को बांध के दलदल में बाघ की फीमेल शावक फंसी हुई मिली थी। शावक की  मझगवां रेंज ऑफिस में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह 4 माह की फीमेल शावक पिछले काफी समय से बीमार थी। उसके लंग्स में इन्फेक्शन था। उसके ब्रेन में सूजन थी और पेट में कीड़े भी थे। यह शावक शारीरिक रूप से भी काफी कमजोर हो चुकी थी। शावक का रेस्क्यू दलदल से किया गया था। उसके […]...

ऐसे कैसे रुकेगा भ्रष्टाचार! छतरपुर में खुलेआम रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल..

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा अनुभाग के तहसील घुवारा के कुड़ेला हल्का पटवारी वीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिस में वह रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। पटवारी गरीब किसान से 7 हजार रुपये लेते नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में पटवारी बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं कि 15 हजार रुपए काम के लिए तय हुए थे, जिसमें 7 हजार रुपए पहले आए थे और 7 हजार यह हैं और अभी एक हजार रूपए बाकी हैं, साथ ही गाड़ी का पेट्रोल खर्चा मेरे जेब से हुआ है, आपसे पूरा 15 हजार जो तय […]...

4 करोड़ आयुष्मान कार्ड, पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा… CM मोहन यादव ने ऐसे किए हेल्थ सेक्टर में सुधार

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नई पहल की है, यही वजह है कि प्रदेश अब स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केन्द्र बन गया है. मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि पिछले छह महीनों में राज्य में स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभागों के एक साथ आने से लोगों को पहले के मुकाबले अधिक सुविधाएं मिलनी आसान हो गई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए व्यापक सुधार हुए हैं. हमारा लक्ष्य आम लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव […]...

टीकमगढ़ के सूखे कंठ के लिए यूपी सरकार ने जमरार बांध से जामनी नदी में छोड़ा पानी

Uttarakhand Vidhansabha
टीकमगढ़। टीकमगढ़ के सूखे कंठ को तर करने के लिए अब उत्तरप्रदेश सरकार ने पानी जामनी नदी में छुड़वा दिया है। शहर में पेयजल सप्लाई के लिए जामनी नदी में बरीघाट पर फिल्टर प्लांट स्थापित किया गया, जहां जल स्तर घटने के बाद शहर में पेयजल सप्लाई के लिए पानी नहीं था। ऐसी स्थिति में 17 मई 24 से पत्राचार शुरू हुआ और यूपी के ललितपुर जिले ने स्थित जमरार बांध से पानी नदी में छोड़े जाने की मांग हुई, तो फाइल दौड़ती रही। लेकिन बुधवार की देर रात इस पर मुहर लगी व जमरार बांध से 0.72 एमसीएम पानी […]...

मेडिकल कॉलेजों में दवाओं और उपकरण खरीदने में नहीं होगी देरी, डीन को मिलेगा 25 लाख रुपये खर्च करने का अधिकार

Uttarakhand Vidhansabha
भोपाल। मध्य प्रदेश के 13 स्वशासी मेडिकल कालेजों से संबद्ध अस्पतालों में अचानक किसी उपकरण, दवा की आवश्यकता होने पर तत्काल खरीदी की जा सकेगी। साथ ही मरम्मत के लिए शासन से राशि मिलने की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। इसके तहत अलग-अलग काम के लिए डीन और अस्पताल अधीक्षकों के स्वशासी मद से खर्च के वित्तीय अधिकार कई गुना बढ़ाने की तैयारी है। डीन 25 लाख तो अस्पताल अधीक्षक 10 लाख रुपये तक के उपकरण खरीद सकेंगे। इसी प्रकार डीन 10 लाख तो अधीक्षक पांच लाख रुपये के उपकरण, प्लांट या मशीनों को सुधारने के लिए राशि स्वीकृत कर सकेंगे। सफाई, […]...

जबलपुर में छह सीटर एयरक्राफ्ट का वाटर कैनन से स्वागत, एक माह तक विशेष छूट

Uttarakhand Vidhansabha
जबलपुर। वायु सेवा की पहली फ्लाइट का गुरुवार को सुबह डुमना विमानतल पहुंचने पर वाटर कैनन से शानदार स्वागत किया गया। यह विमान भोपाल से आया था जिसे मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाई थी। अवसर था पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा के औपचारिक शुभारंभ का। कार्यक्रम के समापन पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह एवं सभी अतिथियों को फ्लाइट को डुमना एयरपोर्ट से हरी झंडी दिखाकर रीवा रवाना किया। जबलपुर से अशोक पंवार एवं भोपाल से सवार तीन यात्री हुए रीवा रवाना। व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संस्कृति को मिलेगा फायदा   प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और […]...

गांधीसागर में जल्द आएंगे चीते, केन्या के विशेषज्ञों ने किया भ्रमण

Uttarakhand Vidhansabha
मंदसौर। भारत सरकार की चीता पुनर्स्थापना योजना के अंतर्गत गांधीसागर अभयारण्य में चीते बसाने की तैयारी अब तेजी से पूरी हो रही है। अब तक हो चुकी तैयारियां पर्याप्त मानी जाती हैं तो जल्द ही गांधीसागर अभयारण्य में चीते दौड़ते दिखेंगे। तैयारियों को देखने केन्या से आए छह सदस्यीय विशेषज्ञ दल ने गांधीसागर का निरीक्षण किया। विशेषज्ञों ने 6400 हेक्टेयर में बने बाडे, क्वारंटाइन बाड़ों, हाई मास्ट कैमरा, जलस्रोत मानीटरिंग के लिए बनाए गए स्थल और उपचार केंद्र सहित सभी तैयारियां देखीं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के दल ने भी अप्रैल में गांधीसागर अभयारण्य का निरीक्षण किया था। इसके बाद कुछ सुझाव वन […]...

दुल्हन की मांग भरने के कुछ घंटे बाद ही रेलवे ट्रैक पर मिली दूल्हे की लाश

Uttarakhand Vidhansabha
 खंडवा। शादी करके ट्रेन से लौट रही बरात में दूल्हे की संदिग्ध मौत हो गई। हादसा ट्रेन से गिरने से होना बताया जा रहा है। जीआरपी द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। मंगलवार को जलगांव से शादी कर दुल्हन और स्वजन के साथ सोहागपुर लौट रहे दूल्हे की घर पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। इस बीच खंडवा के सुरगांव बंजारी के निकट ट्रेन में दूल्हा राकेश पुत्र चंदानानी शौचालय के लिए गया था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर तलाश की गई तो वह नहीं दिखा। ट्रेन इटारसी पहुंचने पर स्वजन ने जीआरपी को शिकायत की। स्वजन […]...

मप्र में पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा शुरू, सीएम मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, हवाई सेवा से जुड़ेंगे 8 शहर, एक माह तक किराये में 50 फीसदी छूट

Uttarakhand Vidhansabha
भोपाल। प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा का गुरुवार को शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने राजा भोज एयरपोर्ट पर भोपाल से जबलपुर जाने वाली फ्लाइट को फ्लैग आफ करते हुए इसका उद्घाटन किया। यह फ्लाइट भोपाल से जबलपुर होकर रीवा जाएगी, वहां से सिंगरौली लैंड होगी। मुख्यमंत्री डा. यादव सुबह करीब साढ़े नौ बजे राजा भोज एयरपोर्ट पर आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने टिकिट बुकिंग काउंटर का भी शुभारंभ कर यात्रियों को बोर्डिंग पास प्रदान किए। उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम डा. मोहन यादव के साथ भाजपा प्रदेश […]...

भल्ला खाकर दो दर्जन ग्रामीण हुए फ़ूड प्वाइजनिंग के शिकार 14 अस्पताल में भर्ती

Uttarakhand Vidhansabha
कैलारस के बरेठे का पुरा गांव में दो दर्जन ग्रामीण फ़ूड पॉयजनिग के शिकार हो गए। हालात खराब होते देख बुधवार को कुछ ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव में अन्य बीमार होने की सूचना पर बीएमओ डॉ एसआर मिश्रा ने डॉक्टरों की टीम गांव में भेजी। जिस पर कुछ 14 लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए। बाकी का इलाज गांव में ही किया गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत में भी सुधार है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को गांव में हाथ ठेला पर भल्ला बेचने वाला आया। जिस पर गांव के दर्जनों बच्चे महिलाओं व पुरुषों […]...