Category : मध्यप्रदेश
ऑपरेशन के बाद अस्पताल में मरीज की मौत, स्वजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप
धार। शहर के श्री श्याम अस्पताल में एक युवक की सोमवार की रात को उपचार की दौरान मौत हो गई। रात को ही मृतक के स्वजजनों ने डॉक्टर व चिकित्सालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए चिकित्सालय के सामने ही रात्रि में विरोध प्रदर्शन किया घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और मृतक के स्वजनों को समझाइश देने के बाद मामला शांत करवाया। मृतक का शव पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। यहां पीएम के बाद शव को स्वजन को सुपुर्द कर दिया गया। मामले को लेकर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी […]...
मोदी कैबिनेट 3.0: शिवराज बने कृषि मंत्री तो सिंधिया दिया गया ये बड़ा मंत्रालय?
भोपाल: मोदी मंत्रीमंडल के गठन के बाद अब मंत्रियों के विभाग का बंटवारा भी कर दिया गया है। विभागों के बंटवारे में खास बात ये ही की मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बारे जो कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें कृषि मंत्रालय का विभाग दिया जा सकता है। ये सभी कयास सही साबित हुए हैं। शिवराज को कृषि और ग्रामीण पंचायत विभाग दिया गया है। तो वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को टेलीकॉम विभाग और पूर्वोत्तर राज्य विभाग दिया गया है।...
इंदौर में 6 साल के बच्चे की हत्या के मामले में दो दोषियों को फांसी की सजा, अपहरण कर मांगी थी चार करोड़ की फिरौती..
इंदौर के पास ग्राम पिगडंबर में डेढ़ साल पहले 6 साल के मासूम हर्ष चौहान की 4 करोड़ रुपए के लिए हत्या करने के मामले में जिला कोर्ट ने फैसला सुनाया है। दो दोषियों को मृत्यु दंड की सजा सुनाई गई है। एक अन्य आरोपी को बरी कर दिया गया है। पूरी घटना 5 फरवरी 2023 की है। आपको बता दें पूरा मामला किशनगंज थाना क्षेत्र के पिगडम्बर का है। जहां 5 फरवरी, 2023 की शाम को 6 वर्षीय हर्ष घर के बाहर ही खेल रहा था। उसी दौरान ऋतिक उसके यहां आया और घुमाने ले जाने का कहकर साथ […]...
पीथमपुर की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में फैला धुंए का गुब्बार
धार: मध्य प्रदेश के धार जिले में मंगलवार सुबह एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि धुंए का गुब्बार आसमान तक फैल गया। सूचना पर दमकल की 10 गाड़ियां आग पहुंची है,जो आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। फिलहाल अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।\ मामला पीथमपुर के सेक्टर 1 और 3 के बॉर्डर का है। यहां फिगनेट नाम की फैक्ट्री में आग लग गई। बताया जा रहा है कि कंपनी सीट और प्लास्टिक का पाइप बनाने का काम करती है। फिलहाल आग लगने के […]...
बलौदाबाजार में सतनामी समाज ने कलेक्टर और एसपी दफ्तर को लगाई आग, सख्त कार्रवाई की तैयारी में सरकार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सतनामी समाज के लोगों ने इतना उग्र प्रदर्शन किया कि कलेक्ट्रेट परिसर और एसपी दफ्तर को आग के हवाले कर दिया। डीएम और एसपी दफ्तर परिसर में रखी सैकड़ों दो पहिया, चार पहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हादसे में करोड़ों का नुकसान हुआ है। वहीं एसपी और कलेक्टर को भागकर जान बचानी पड़ी। हादसे के बाद पुलिस प्रशासन सख्त एक्शन की तैयारी में है। दरअसल, बलौदा बाजार में सतनामी समाज के प्रदर्शनकारी गिरौधपुरी में अपने धार्मिक चिन्ह जैतखाम और मंदिर तोड़े जाने को लेकर प्रशासन को लगातार ज्ञापन दे रहे थे लेकिन प्रशासन […]...
जनसुनवाई की नई व्यवस्था के पहले दिन अव्यवस्था, कलेक्टर ने जमीन पर बैठ कर सुनी दिव्यांग की बात
मंगलवार से कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई की नई व्यवस्था प्रारंभ हुई। पहले ही दिन काफी अव्यवस्था देखने को मिली। जहां आवेदकों को अधिकारियों के कक्ष ढूंढने में परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं रजिस्ट्रेशन करने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ा। कलेक्टर के मुताबिक आने वाले दिनों में इस व्यवस्था में और सुधार किया जाएगा। हमारा फोकस आवेदक की सुनवाई का तुरंत निराकरण करना है। इस दौरान कलेक्टर ने खुद जमीन पर बैठ कर दिव्यंग की समस्या सुनी। आचार संहिता के चलते कलेक्टर कार्यालय में होने वाले जनसुनवाई बंद थी, आचार संहिता खत्म होते ही एक बार फिर जनसुनवाई […]...
इंदौर: टोयोटा शोरूम के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, कई महंगी गाड़ियां जलकर खाक
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की एक कार शोरूम के सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई। घटना में सर्विस सेंटर में खड़ी कई कारें चपेट में आ गई और जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारण अज्ञात बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र की सांघी टोयटा मोटर शोरुम का है। जहां अज्ञात कारणों के चलते सर्विस सेंटर में आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि वहां सर्विस के लिए आई कई कारें […]...
उज्जैन: डिविजनल कमिश्नर ने चप्पल पहनकर किया जलाभिषेक, वीडियो वायरल हुआ तो मांगी माफी
उज्जैन के डिविजनल कमिश्नर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियों में उज्जैन के कमिश्नर संजय गुप्ता चप्पल पहनकर शिवलिंग पर जल अभिषेक करते नजर आ रहे हैं. उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद हंगामा शुरू हो गया. इस वीडियो की वजह से वो हिंदू संगठनों के निशाने पर आ गए हैं. सोशल मीडिया पर भी उनका काफी विरोध हो रहा है. हंगामा बढ़ता देख अधिकारी ने आनन-फानन में माफी मांगी. इन दिनों उज्जैन में नगर निगम द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत मां […]...
तंत्र विद्या में सिद्धि पाने के लिए ढाई माह के बच्चे की दी बलि, हत्यारा तांत्रिक बाबा गिरफ्तार
दमोह रेलवे स्टेशन पर गरीब आदिवासी माता-पिता के ढाई माह के मासूम बच्चे की मारपीट कर हत्या कर देने वाले हत्यारे को छतरपुर की गुलगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी शनिवार की रात 9:30 पर गुलगंज थाना क्षेत्र गुलगंज कस्बे के एक ढ़ाबे से हुई और बाद में आरोपी को दमोह पुलिस को सौंप दिया गया है। दरअसल दमोह रेलवे स्टेशन पर गरीब आदिवासी समाज के माता-पिता के ढाई माह के मासूम बच्चे को एक व्यक्ति के द्वारा बिना कारण ही मारपीट करके मार डाला गया और उस व्यक्ति का हुलिया रेलवे स्टेशन पर लगे cctv कैमरे में कैद […]...
जंगली सूअर के 5 शिकारी गिरफ्तार, वन विभाग की टीम ने मांस पकाते दबोचे
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन वन अमले ने रात्रि के समय सूअर का शिकार कर मांस पकाते हुए 5 लोगों को पकड़ा है। जिन पर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे वन विभाग लखनादौन की टीम ने आदेगाव के ढाना ग्राम मे दबिश दी जहां एक घर पर जंगली सुअर का मांस पकाते हुए कुछ लोगों को पकडा है। तलाशी के दौरान घनश्याम नामक व्यक्ति के घर मे दो भरमार बंदूक के साथ कुल्हाड़ी, शिकार के फंदे के लिए उपयोग में लाया गया। जीआई तार और कुछ अन्य सामग्री […]...
