18.7 C
Dehradun, IN
March 7, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Category : मध्यप्रदेश

बेखौफ बदमाश दे रहे चुनौती, एक के बाद एक तीन बड़ी वारदातों ने हिलाया दतिया, पुलिस महकमें में हड़कंप

Uttarakhand Vidhansabha
अगर कहा जाए कि दतिया में बदमाश पुलिस को चोर सिपाही का खेल खेला रहे हैं तो वर्तमान परिस्थितियों के हिसाब से शायद यह गलत नहीं होगा। जिले में बेखौफ बदमाश एक के बाद एक हत्या, हत्या के प्रयास जैसी घटनाएं कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं, लेकिन पुलिस लाचार दिखाई दे रही है। जिले में हो रही ताबड़तोड़ घटनाओं से जिला थर्रा गया है। पुलिस एक हत्या को वर्कआउट नहीं कर पाती कि, बदमाश दूसरी घटना को अंजाम दे देते हैं। पुलिस पर सुरक्षा का भरोसा करने वाली जनता अब खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी है। कोतवाली […]...

मोदी कैबिनेट में MP के 5 सांसद शामिल, शिवराज-सिंधिया को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

Uttarakhand Vidhansabha
नरेंद्र मोदी ने हैट्रिक लगाते हुए एक बार फिर से प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ उनके 72 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। मोदी कैबिनेट में इस बार मध्य प्रदेश से पांच सांसदों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीरेंद्र खटीक, सावित्री ठाकुर और दुर्गादास उईके शामिल हैं। शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों में विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया। पहली बार केंद्र में मंत्री बने शिवराज मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दो अहम विभाग दिए गए हैं। उन्हें कृषि एवं किसान […]...

गर्मी में बीमारी से बचें: मेहनत कम और सेहत का ध्यान ज्यादा रखें

Uttarakhand Vidhansabha
चिलचिलाती धूप के कारण अब उमस भरी गर्मी पड़ रही है। पिछले 47 दिन से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। जिसके कारण भीषण गर्मी पड़ रही है जो सुबह-शाम,दिन-रात चारों पहर लोगों को सता रही है। ऐसे में परेशानियों से बचें और मेहनत कम व सेहत का ध्यान ज्यादा रखें। अन्यथा आप बीमार पड़ सकते हैं और डिहाइड्रेशन का शिकार भी बन सकते हैं। क्योंकि अधिक मेहनत करने पर शरीर से पसीना निकलता है जिससे शरीर में पानी की कमी आने लगती है। यदि शरीर में पानी की कमी पूरी ना की जाए तो जेएएच के […]...

दिन में धूप, बादल और शाम को तेज हवा के साथ बौछार के आसार

Uttarakhand Vidhansabha
जबलपुर। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार के बीच गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून महाराष्ट्र, तेलगांना सहित अन्य प्रदेशों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं मध्य प्रदेश के ऊपर भी चक्रवातीय परसंचरण बना हुआ है। तीन मौसमी प्रणालियां भी सक्रिय हैं। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिससे मौसम की रंगत बदल रही है। क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार आगामी 24 से 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिन में धूप, बादल और शाम को तेज हवा के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। तापमान में घट-बढ़ […]...

आरई 2 रोड निर्माण में बाधक हप्सी बिचौली कांकड बस्ती को किया शिफ्ट, अतिक्रमण हटाने को लेकर हुआ विवाद

Uttarakhand Vidhansabha
आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार भुरी टेकरी कनाडिया से नायता मुंडला आरटीओ तक निर्माणधीन आरई 2 रोड निर्माण में बाधक बस्ती हप्सी बिचोली कांकड के निवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की विभिन्न आवास इकाईयों में विस्थापित करने की कार्यवाही की गई। अधीक्षण यंत्री श्री डीआर लोधी ने बताया कि आरई 2 रोड में बाधक हप्सी बिचोली कांकड में 265 मकान सहित कुल 325 परिवार निवासरत थे। जिनमें से 184 परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना में शिफ्ट करने की कार्यवाही की जा चुकी है, शेष परिवार को भी बस्ती के नागरिकों के सहयोग से निगम द्वारा आवास योजना में विस्थापित करने की […]...

डीपीएसई में प्रवेश के लिए 30 जून तक कर सकते हैं पंजीयन

Uttarakhand Vidhansabha
जबलपुर। शासकीय पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण संस्थान जबलपुर होम साईंस कालेज परिसर में प्रवेश प्रक्रिया पांच जून से से प्रारंभ हो गई है, जो 30 जून तक चलेगी। डीपीएसई (शाला पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा) सत्र 2024 25 में प्रवेश के लिए महिला अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्रवेश रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 30 जून है। एमपी आनलाइन रजिस्ट्रेशन का कार्य कर रहा है   पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डा.राममोहन तिवारी ने बताया कि इस शिक्षक प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए एमपी आनलाइन द्वारा रजिस्ट्रेशन का कार्य किया जा रहा है। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लए […]...

27 का दूल्‍हा और 15 की दुल्‍हन, प्रशासन ने रुकवाया विवाह, खाली हाथ लौटे बराती

Uttarakhand Vidhansabha
 इंदौर। सोशल मीडिया के दुष्परिणाम का मामला सामने आया है। 27 साल के युवक और 15 वर्ष की किशोरी की दोस्ती प्यार में बदली। युवक अपने परिजनों के साथ बारात लेकर इंदौर आ पहुंचा। सात फेरे होने को ही थे, कि एनवक्त पर महिला बाल विकास की लाडो अभियान की टीम पहुंची और बाल विवाह रुकवाया। समझाइश के बाद दूल्हा और बाराती खाली हाथ ही ट्रेन से वापस लौट गए। महिला बाल विकास विभाग के लाडो अभियान की टीम ने रविवार देर एमआइजी थाना क्षेत्र के रात कृष्णबाग में हो रहे बाल विवाह को एनवक्त पर रूकवा दिया। अभियान के महेंद्र पाठक ने […]...

युवक का स्वजन कर चुके थे अंतिम संस्कार, बारहवीं की रस्म के दिन जिंदा लौटा, गांव वाले भूत तो नहीं आ गया

Uttarakhand Vidhansabha
सोंईकलां। जिले लहचोड़ा गांव में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। लहचोडा निवासी सुरेंद्र शर्मा की एक्सिडेंट में मौत हो गई थी। उसका शव स्वजन सवाईमाधोपुर से लेकर आए ओर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। स्वजन बाहरवें की रस्म निभा रहे थे, तभी सुरेंद्र रविवार को घर वापस लौट आया जिसे देखकर घर वाले और स्वजन हैरान रह गए। हालांकि, मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और बेटे को जिंदा देखकर खुशी के आंसू रोक नहीं पाई। बता दें कि, लहचौड़ा निवासी सुरेंद्र शर्मा बाहर जयपुर मजदूरी करता था। पिछले दिनों सवाई माधोपुर के सरवाड़ गांव के थाने से फोन आया […]...

गो रक्षा के लिए सड़क पर उतरे हिंदू संगठन, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन

Uttarakhand Vidhansabha
इंदौर। गो वंश की तस्करी के विरोध में हिंदू संगठनों ने इंदौर कलेक्टर कार्यालय में सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत, बजरंग दल गो रक्षा विभाग के साथ विभिन्न इकाइयों के सदस्यों ने भाग लिया।इस मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। गो रक्षा के लिए ज्ञापन में विभिन्न बिंदुओं का उल्लेख किया गया। विहिप मालवा प्रान्त के मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि गो माता के बिना भारतीय संस्कृति की कल्पना नहीं की जा सकती है। गाय हम सभी के लिए पूजनीय है। वैज्ञानिक रूप से भी गौवंश का अपना महत्व है। गो हत्या अपराध भी […]...

शरीर पर जख्म के निशान, कपड़े पर खून के धब्बे… जंगल में पेड़ पर लटकी मिली बच्चे की लाश

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश के जबलपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां चरगवां थाना क्षेत्र के डभोला के पास एक 12 साल के बच्चे की पेड़ से लटकती हुई लाश मिली. बच्चे के शरीर पर चोट के निशान देखे गए हैं. कपड़े पर खून के धब्बे भी मिले हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक बच्चे का नाम शिवम ठाकुर है. वह डभोला के चरगवां का रहने वाला है. पुलिस ने गांववालों से बात की है. गांववालों ने पुलिस को बताया कि शिवम की मां की मौत पहले ही हो […]...