Category : मध्यप्रदेश
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया अनूठा प्रदर्शन
लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने से मोदी और शाह के खिलाफ बीजेपी में तो आवाज उठ ही रही थी। अब इंदौर शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नाट्य रूपांतरण का आयोजन कर बीजेपी पर तंज कसते हुए कांग्रेस ने डमी भाजपा नेता बन और भाजपा का दुपट्टा डालकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुखोटा लगाकर शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री बनाने ओर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पद से हटाकर इंदौर के सांसद जो सबसे अधिक मतों से जितने वाले सांसद शंकर लालवानी को गृहमंत्री बनाने की मांग की है। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी […]...
छत्तीसगढ़ : मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के घर ED की Raid, कस्टम मिलिंग मामले में हो रही जांच
मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, मनोज राईस मिल के मालिक एवं राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के घर पर आज तड़के सुबह ईडी ने दबिश दे दी। बताया जा रहा है कि सुबह 5 बजे से मनोज अग्रवाल के घर पर ईडी की कार्रवाई जारी है और घर के सारे दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। 3 से 4 गाड़ियों में अधिकारी कर्मचारी छापेमारी के लिए पहुंचे हैं। जिसमें एक गाड़ी महाराष्ट्र की MH 35 AJ 1727 की है और दूसरी गाड़ी CG 04 NW 9977 सहित तीन अन्य वाहन भी शामिल है। लगभग 8 घंटे की […]...
NSUI ने नीट एग्जाम परिणाम में गड़बड़ी को लेकर किया प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग…
नीट यूजी 2024 के परिणाम 4 जून को जारी हुए आपको बता दें कि परिणाम को लेकर लगातार विरोध का दौर जारी है। भोपाल में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की, एनएसयूआई ने नीट परीक्षा परिणाम को लेकर सवाल खड़े किए । एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि आप सभी पत्रकार बंधुओ ने देखा कि जिस प्रकार से मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला हुआ। पैसे लेकर आयोग्य लोगों को एमबीबीएस डॉक्टर बनाने की कोशिश की गई। उसी प्रकार अब राष्ट्रीय स्तर पर व्यापम घोटाला दोहराया जा रहा है। चौकसे ने […]...
BJP को तीसरी बार क्यों नहीं मिला स्पष्ट बहुमत? नरेंद्र मोदी से क्या हुई भूल, संत राजेंद्र दास महाराज ने किए बड़े खुलासे
निवाड़ी जिले की प्रभु श्रीराम राजा सरकार की नगरी ओरछा के सुरभि गौशाला में चल रही कथा के दौरान राष्ट्रीय संत राजेंद्र दास जी महाराज ने लोकसभा चुनाव नतीजों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि ओरछा के रामराजा सरकार ने नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया था। उनका कहना है कि 2014 में ओरछा में 18 करोड़ श्री राम जय राम जय जय राम के जपों के बाद उन्हें स्पष्ट बहुमत मिला लेकिन मोदी जी ओरछा दरबार में रामराजा सरकार के दर्शन करने नहीं आए। उसका परिणाम उन्हें इस चुनाव में मिला है अब भाजपा […]...
BJP विधायक के चचेरे भाई ने लाइसेंसी रिवॉल्वर खुद को मारी गोली, बीमारी के चलते डिप्रेशन में थे
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक के 75 वर्षीय चचेरे भाई ने अपने घर पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक अशोक सिंह राठौर भितरवार विधायक मोहन सिंह राठौर का चचेरे भाई थे। उन्होंने बताया कि दोपहर में जवाहर कॉलोनी में अपने घर पर अशोक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। अधिकारी ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया […]...
दफनाए गए कछुए के शव को निकाला गया बाहर ,शिकायत के बाद वन विभाग ने जिला अस्पताल कैंपस में की खुदाई..
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के जिला अस्पताल परिसर में दफनाए गए कछुए के शव को वन विभाग की टीम ने खुदाई कर बार बाहर निकाला है। बताया जा रहा है की वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी की जिला अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने कछुए को जमीन में गड्ढा खोदकर दफना दिया है, जिसके बाद टीम यहाँ पहुंची और कर्मचारियों से पूछताछ के बाद जमीन की खुदाई की और मरे हुए कछुए को बाहर निकाला गया। वन विभाग के कर्मचारियों की माने तो कछुआ करीब दो माह पूर्व जमीन में दफनाया गया था कछुआ लाल कपड़े में था इससे तंत्र क्रिया की […]...
टक्कर के बाद ट्रकों में लगी आग, चार लोग जिंदा जले, कटर से ट्रक काटकर निकाले शव..
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दो ट्रकों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हुई है। आपको बता दें कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पाया जा सका, यह घटना चोरहटा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक प्रयागराज से सतना की तरफ जा रहा था और दूसरा रीवा से प्रयागराज की तरफ जा रहा था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर तीन फायर ब्रिगेड […]...
स्कूटी से टक्कर के बाद हुआ विवाद, बाइक सवार युवक और उसके साथियों ने अधेड़ को उतार दिया मौत के घाट
विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में स्कूटी और बाइक में टक्कर हो गई, जिसके बाद बाइक सवार युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर स्कूटी सवार अधेड़ के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और घायल को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए आपको बता दें की घटना शुक्रवार की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आने वाले दुर्गा नगर इलाके में बाइक और स्कूटी में टक्कर हो […]...
MP के ये तीन सांसद बनेंगे कैबिनेट मंत्री, शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया को आया फोन..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। वहीं इस बीच मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सदस्यों के नाम भी सामने आ रहे हैं। मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया ,शिवराज सिंह चौहान और धार की सांसद सावित्री ठाकुर को फोन आ चुका है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश से इन तीनों नाम को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है। सावित्री ठाकुर के पति तुकाराम ठाकुर किसान हैं और सावित्री ठाकुर से पहले उनके परिवार का कोई भी सदस्य राजनीति में सक्रिय नहीं था। सावित्री ठाकुर के परिवार में पति के […]...
ट्रक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग लड़कियों की हुई दर्दनाक मौत..
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में नवलगांव में कथा सुनने के लिए तीन नाबालिग लड़कियां गई थीं, तीनों कथा स्थल से दादा महाराज होते हुए टोन घाट की तरफ निकल गईं और रास्ता भूलने के बाद स्कूटी से वापस लौट रहीं थीं। तभी बेलखेड़ी और सूरवारी के बीच में नहर के पास एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई है। निकिता साहू और निकिता ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। सिमरन ठाकुर गाड़ी चला रही थी, उसको मामूली चोट आई है। तीनों लड़कियां शनिवार को बागेश्वर महाराज की कथा में […]...
