Category : उत्तरप्रदेश
गजब की चोर! गहने चुराकर महिलाओं ने निगल लिया, एक्सरे में खुली पोल
राजस्थान के नागौर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. नारवा गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दक्षिण भारतीय महिलाएं सोने के जेवरात चोरी चोरी करने के मामले में शामिल होने की बात सामने आई है. पकड़ी गईं दक्षिण भारतीय महिलाओं ने सोने के जेवरात को निगल लिया था. ऐसे में किसी का शक पूरी तरह इनपर नहीं गया. जब इनकी चेकिंग की गई तो इनके पास चोरी का सामान मिलता था. जब ये महिलाएं खींवसर पुलिस के हत्थे चढ़ीं तो इनका सारा राज सामने आ गया. पुलिस को जब इन पर शक हुआ तो इन्होंने महिलाओं […]...
हलाला के डर से छोड़ा इस्लाम, प्यार के खातिर फारिया बनीं ‘दुर्गा’; हिंदु युवक से की शादी
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मुस्लिम महिला ने हिंदू धर्म अपना लिया है. रुहेलखंड इलाके में तीन तलाक और हलाला के डर से मुस्लिम एक मुस्लिम महिला ने हिन्दू धर्म अपनाकर पूरे रीति रिवाज से अपने प्रेमी से शादी कर ली. बदायूं की फारिया ने इस्लाम छोड़कर सनातन की राह चुन ली है. अब वह दुर्गा बनकर अपनी जिंदगी जिएंगी. फारिया सनातन शुद्धिकरण के बाद वैदिक रीति रिवाज से अपने साथी दिनेश के साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंध गई हैं. दरअसल उत्तर प्रदेश के बदायूं की रहने वाली है फारिया ने सनातन संस्कार अपना लिया है. फारिया […]...
बैकफुट पर ना आएं BJP कार्यकर्ता… प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बोले CM योगी आदित्यनाथ
यूपी बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है. बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं को किसी भी स्थिति में बैकफुट पर आने की जरूरत नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि आपने काम करके दिखाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने 2014, 2017, 2019 और 2022 में भारी सफलता हासिल करते हुए विपक्ष को उसकी वास्तविक स्थिति तक पहुंचाने का काम किया था. सीएम ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि 2024 के चुनाव में बीजेपी का वोट प्रतिशत पिछले […]...
रेलवे ट्रैक पर मिली थी लड़की की लाश, पुलिस समझ रही थी सुसाइड… एक Email ने सुलझाई मिस्ट्री
बरेली पुलिस जिस 15 वर्षीय लड़की की मौत को आत्महत्या का मामला मान रही थी वो मर्डर निकला. उसके प्रेमी ने ट्रेन से धक्का देकर उसकी हत्या की थी. वारदात को अंजाम पश्चिम बंगाल में दिया गया था. इस राज का पर्दाफाश एक रेल यात्री के ई-मेल से हुआ है. पुलिस ने अब आरोपी प्रेमी पर दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा भी बढ़ा दी है. मामला बरेली जिले के थाना कैंट क्षेत्र का है. यहां की रहने वाली 15 साल की लड़की 27 जून को लापता हो गई. परिजनों को गांव के रहने वाले एक लड़के पर शक था. […]...
कांग्रेस की नजर आपके मुस्लिम वोट पर… BJP ने अखिलेश को क्यों किया सावधान?
लखनऊ में बीजेपी की अहम बैठक जारी है. इस दौरान यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव राष्ट्र विरोधियों और राष्ट्रभक्तों के बीच हैं. भूपेंद्र चौधरी ने कहा है कि अगली लड़ाई स्वार्थी, परिवारवादियों और मोदी के परिवार के बीच है. उन्होंने इसे राष्ट्र विरोधियों और राष्ट्रभक्तों, धर्म और अधर्म, तुष्टीकरण और संतुष्टीकरण के बीच की लड़ाई बताया है. चौधरी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा है कि 2027 के चुनाव में विरोधियों को साफ करते हुए बीजेपी […]...
दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं; शादी में रसगुल्ले पर ‘संग्राम’
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक शादी समारोह के दौरान रसगुल्ले के लिए दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है. दोनों ओर से खूब लात घूंसे और कुर्सियां चली हैं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि पुलिस के पहुंचने तक मामला शांत हो गया. हालांकि उस समय तक बारात में मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन के कैमरे से वीडियो बना ली. अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि इस संबंध में किसी भी पक्ष ने पुलिस में कोई लिखित शिकायत नहीं दी […]...
न खुद शादी की न उसे दुल्हन बनने दिया… गर्लफ्रेंड को दिया ऐसा दर्द; सनकी बॉयफ्रेंड की कहानी
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चौरीचौरा में एक प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रेमिका का आरोप है कि बॉयफ्रेंड ने शादी का वादा किया और रेप की घटना को अंजाम दिया. यही नहीं, उसका वीडियो भी बना लिया. फिर शादी से मुकर भी गया. घरवालों ने युवती की शादी दूसरी जगह तय की तो बॉयफ्रेंड ने गंदा वीडियो मंगेतर को भेज दिया और शादी तुड़वा दी. अब पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है. इस मामले में एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तरफ से शिकायत मिली है. पुलिस उसकी मेडिकल जांच करवाएगी. […]...
ताजमहल के ऊपर मंडराया ड्रोन, वायरल Video ने मचाया हड़कंप; जांच के आदेश
उत्तर प्रदेश के आगरा में बेहद संवेदनशील ताज महल के ऊपर एक ड्रोन के उड़ने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह वीडियो उस समय सामने आया है जब ताज महल के 500 मीटर रेडियस को नो फ्लाइंग जोन घोषित है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो रविवार सुबह छह बजे का है. हालांकि सुरक्षा के लिए लगे पुलिस के सीसीटीवी कैमरे में यह ड्रोन कहीं नजर नहीं आ रहा. ऐसे में आशंका है कि किसी व्यक्ति ने इस ड्रोन की एंट्री यमुना की साइड से ताज क्षेत्र में कराई है. फिलहाल इस मामले में उच्च […]...
हम मुस्लिम नहीं, हिंदू हैं… गायत्री मंत्र-हनुमान चालीसा पढ़ी, लेकिन नहीं दिखा पाए ID; साधुओं की बेरहमी से पिटाई
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां राह चलते तीन साधुओं को मुस्लिम समझकर कुछ लोगों ने बंधक बना लिया और उन्हें बच्चा चोर कहकर खूब पिटाई की. आरोपियों ने पहले साधुओं से गायत्री मंत्र पढ़वाया, इसके बाद हनुमान चालीसा पढ़वाया. इसके बाद उनसे आधार कार्ड दिखाने को कहा, जब साधु आधार कार्ड नहीं दिखा पाए तो लोगों ने उन्हें बच्चा चोर बोलकर मारपीट शुरू कर दी. घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने साधुओं के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. यह वारदात […]...
UP में कुछ ठीक नहीं…BJP की बैठक में हार पर चर्चा, गिनाए गए कारण
लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. पार्टी 2019 के मुकाबले 62 सीटों से घटकर 33 सीटों पर आ गई है. इन्हीं नतीजों पर मंथन के लिए लखनऊ में बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हो रही है. बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजों पर मंथन के साथ-साथ, यूपी की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की जाएगी. उधर बैठक में शामिल होने आए पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि यूपी में कुछ ठीक नहीं है. प्रयागराज से मंडल अध्यक्ष सियाराज और पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष सुभाष पटेल का […]...
