25.1 C
Dehradun, IN
July 11, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: सहसपुर में सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर की जमकर की तारीफ”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार अब जनता के द्वार पहुंच रही है। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत सहसपुर में आयोजित जनसेवा शिविर में मुख्यमंत्री ने सैकड़ों समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया।शिविर में एक हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हर शिकायत का समयबद्ध निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए। सोलर लाइट लगाने, सिलाई मशीन उपलब्ध कराने, श्मशान घाट निर्माण, पार्क व ओपन जिम, डिस्पेंसरी और आंतरिक सड़क-नालियों समेत कई महत्वपूर्ण मांगों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश जारी किए गए।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सहदेव सिंह पुंडीर विकास के प्रति पूरी तरह समर्पित, बेहद कर्मठ और निष्ठावान विधायक हैं। जब भी वे उनके पास आते हैं तो विकास कार्यों के लिए आते हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें क्षेत्र का लोकप्रिय और सम्मानित विधायक बताते हुए उनकी पीठ थपथपाई।मुख्यमंत्री ने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, सिंचाई और बाढ़ सुरक्षा जैसे अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने ‘विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखण्ड’ के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती से “ऑपरेशन कालनेमी” तेज — चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को नई मजबूती

Nidhi Jain

जरूरत से ज्यादा पानी पीने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये लक्षण

Uttarakhand Vidhansabha

मंगेतर के साथ घूमने गई थी काजू बागान…दरिंदों ने लड़की को दबोचा, 6 ने किया गैंगरेप

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment