21.7 C
Dehradun, IN
July 9, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

उत्तराखंड हाईकोर्ट सख्त, ईस्ट होप टाउन में नाले पर अतिक्रमण मामले में डीएम से मांगा जवाब

उत्तराखंड हाईकोर्ट में देहरादून के विकास नगर के ईस्ट होप टाऊन क्षेत्र की उमेदपुर तहसील में सरकारी भूमि के नाले पर अतिक्रमण कर खुर्दबुर्द करने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट की खंडपीठ ने जिलाधिकारी देहरादून सहित प्रभारी वनाधिकार से 27 जुलाई तक शपथ पत्र पेश कर यह बताने को कहा है कि अतिक्रमण पर क्या कार्यवाही की गई है। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने 27 अगस्त की तिथि नियत की है।   आपकों बता दे कि देहरादून निवास प्रभु दयाल शर्मा ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि देहरादून के विकास नगर के ईस्ट होप टाऊन क्षेत्र की उमेदपुर तहसील में बिल्डर्स द्वारा 15 बीघा नाले की जमीन पर अतिक्रमण कर लोगों को बेचा जा रहा है। याचिकाकर्ता की शिकायत पूर्व में गठित जांच कमेटी द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की पुष्टि की गई। बावजूद इसके अभी तक उक्त भूमि से अतिक्रमण नही हटाया गया। याचिका में कोर्ट से प्रार्थना की गई है उक्त बरसाती नाले से अतिक्रमण हटाने के साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।

Related posts

केदारनाथ धाम मे नाच गाना करके पवित्रता भंग करने वालों पर हुआ अभियोग पंजीकृत

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नववर्ष 2026 के आधिकारिक कैलेंडर का किया विमोचन

Nidhi Jain

तीर्थ पुरोहितो की मांग डीएम को पद से हटाया जाए

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment