Category : उत्तरप्रदेश
अंडा करी का ऑर्डर किया, चलने लगी गोलियां… बरेली के होटल में भिड़ गए दो गुट
अंडा करी को लेकर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में फायरिंग का मामला सामने आया है. होटल के वेटर के द्वारा गलत टेबल पर अंडा करी रखने से दो पक्षों के बीच पहले तो लड़ाई शुरू हुई और बाद में बात इतनी बढ़ गई कि मामला फायरिंग करने तक जा पहुंचा. फायरिंग करने के बाद आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मुठभेड़ के बाद फायरिंग करने वाले सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मामला फतेहगंज पश्चिम थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बने एक होटल का है. होटल में अंडा करी खाने को लेकर दो […]...
वॉट्सऐप पर काली DP, हाथों पर बांधी पट्टी… डिजिटल अटेंडेंस को लेकर टीचरों का विरोध
उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल अटेंडेंस को लेकर शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन जारी है. इसी बीच प्रदेश के बाराबंकी जिले में प्रदर्शनकारी शिक्षकों के खिलाफ सख्ती शुरू हो गई है. तीन दिन उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले शिक्षकों के वेतन रोकने का निर्देश बीएसए ने जारी किए हैं. इधर, ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं का शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन जिले में जारी है. जिले में शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शन के दौरान महिला शिक्षकों ने व्हाट्सएप पर काली डीपी लगाकर विरोध जताया है. इसके अलावा स्कूलों, ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर शिक्षक संघ और शिक्षक […]...
आगरा: पहले खाई दाल बाटी फिर तोड़ी तिजोरी, करोबारी के घर से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल
उत्तर प्रदेश के आगरा में चोरों की हैरान करने वाले करतूत सामने आई है. चोरों ने मलपुरा के ककुआ की क्रिस्टल कॉलोनीं में बंद पड़े घर को चोरी के लिए निशाना बनाया. चोरों इतने आश्वस्त और बेखौफ थे, उन्होंने पहले अपने पेट पूजा का इंतजाम किया. चोरों ने देखा कि घर में दाल बाटी चूरमा रखा हुआ है. पहले चोरों ने चोरी की मेहनत के लिए एनर्जी जुटाई, उसके बाद आगे का कार्यक्रम शुरू किया. चोरों ने जब पूरी तरह से अपने पेट भर लिए तब उन्होंने घर में रखे गहने, रुपए, मूर्ति की तलाश की और अपनी सब इकट्ठा […]...
दोस्ती, लव मैरिज और फिर नौकरी… लेखपाल पत्नी ने बताया कारपेंटर पति से रिश्ते का सच
उत्तर प्रदेश में SDM ज्योति मौर्या का मामला काफी सुर्खियों में रहा था. उसी तरह का एक नया मामला अब झांसी जिले में सामने आया है. आरोप है कि यहां एक पत्नी ने लेखपाल बनते ही अपने पति को छोड़ दिया. दोनों ने दो साल पहले लव मैरिज की थी. पति पेशे से कारपेंटर है. छोटी-मोटी कमाई में उसने पत्नी को पढ़ाया-लिखाया और सरकारी नौकरी की तैयारी करने की पूरी जिम्मेदारी उठाई, लेकिन अब जब पत्नी लेखपाल बन गई तो उसने पति को छोड़ दिया. हालांकि इन सब विवादों से बीच लेखपाल पत्नी ने मीडिया के सामने आकर सफाई दी […]...
एक साल से संबंध नहीं बनाने दे रही थी पत्नी, पति ने काट डाला अपना प्राइवेट पार्ट
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां अपने वैवाहिक जीवन से नाखुश एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपना प्राइवेट पार्ट काट डाला है. जानकारी होने पर उसके परिजनों ने उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. दूसरी ओर, इस घटना की बाद उसकी पत्नी भी उसे छोड़ कर मायके जाकर बैठ गई है. पुलिस के मुताबिक इस घटना के संबंध में अभी तक किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है. यह घटना मंगलवार दोपहर बाद की बताई जा रही है. ग्रामीणों के मुताबिक गाजीपुर के सुहवल गांव में रहने […]...
एक झपकी और उजड़ गए कई परिवार, 18 मौतों के बाद मची चीख-पुकार; उन्नाव बस हादसे की इनसाइड स्टोरी
सीतामढ़ी से चल कर बुधवार की अल सुबह दिल्ली जा रही डबल डेकर बस में सवार तीन परिवार उजड़ गए. दो परिवार तो पूरी तरह से खत्म हो गए हैं. इनमें एक परिवार बिहार के शिवहर जिले में हिरागा निवासी लाल बाबू दास का है. वहीं दूसरा परिवार मुलहारी जिले में शिवोली के रहने वाले मो. शफीक का परिवार है. इन दोनों ही परिवारों के चार चार लोग इस हादसे में मारे गए हैं. इसी प्रकार दिल्ली में रहने वाली शबाना और उनकी बेटी नगमा की मौत हुई है. यह हादसा मंगलवार-बुधवार की भोर में करीब साढ़े 4 बजे हुआ […]...
हाथरस कांडः भोले बाबा को क्लीन चिट देने का प्रयास… मायावती ने SIT रिपोर्ट पर उठाए सवाल
उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने 2 जुलाई को हाथरस में हुई भगदड़ के लिए ‘सत्संग’ आयोजकों को दोषी ठहराया, जिसमें 121 लोगों की मौत हो गई थी. हालांकि रिपोर्ट में भोले बाबा यानी सूरजपाल जाटव का नाम शामिल नहीं है. इस बीच एसआईटी की रिपोर्ट पर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने सवाल खड़े कर दिए हैं और उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है. साथ ही साथ कहा है बाबा की भूमिका को लेकर सरकार की चुप्पी से चिंता का कारण है. बसपा सुप्रीमो ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि यूपी के […]...
भोले बाबा के बाद बोतल बाबा… पानी पर फूंक मारकर ठीक कर देता है कैंसर!
उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड के बाद 121 परिवारों में मातम खत्म ही नहीं हो पाया है कि इसी तरह के अंधविश्वास वाले दरबार कानपुर में भी देखने को मिल रहे हैं. लोगों के अंध विश्वास के चलते ढोंगियों की दुकानें खूब फल-फूल रही हैं. लोगों के बीच ढोगीं बाबाओं के प्रति अंध विश्वास बढ़ता जा रहा है और इसी के चलते लोग हाथरस की तरह हादसों के शिकार हो जाते हैं. कानपुर देहात के एक गांव में भी एक बाबा ने अपना मायाजाल भोले-भाले गांव के लोगों के बीच बिछा रखा है. कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील के बील्हापुर […]...
हरदोई: बस का स्टेयरिंग हुआ फेल, झोपड़ी पर जा पलटी… चार लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के हरदोई में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जिले के बिलग्राम-माधौगंज मार्ग पर अनियंत्रित तेज रफ्तार बस झोपड़ी पर जा पलटी. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं. हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं. जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला. घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया है. झोपड़ी पर गिरी बस को जेसीबी की मदद से हटाया गया. हादसे की जानकारी पर डीएम, एसएसपी समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए. मृतक आपस में रिश्तेदार हैं, वह सभी […]...
हाथरस कांड: SIT की रिपोर्ट में ऐसा क्या है? नप गए SDM-CO समेत 6 अधिकारी
हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ और इसमें 121 लोगों की मौत को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार बिल्कुल ढिलाई के मूड में नहीं है. इस मामले में सरकार ने एसडीएम, सीओ और एसएचओ समेत छह अफसरों की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. इन अफसरों पर आरोप है कि इन्होंने मामले की पूरी जानकारी होने के बावजूद न तो खुद कोई फैसला लिया और ना ही अपने उच्चाधिकारियों को ही सूचित किया.सरकार ने यह फैसला एडीसी और मंडलायुक्त के संयुक्त नेतृत्व में गठित एसआईटी की जांच रिपोर्ट देखने के बाद की […]...
